रायगढ़। दीपावली के बाद रायगढ़ शहर में बिजली विभाग द्वारा खुले तारों को कवर्ड तार में बदलने का काम किया जाएगा। इस वजह से सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। काम की आवश्यकता अनुसार समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

बिजली विभाग के अनुसार, यह कार्य मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत किया जा रहा है। इसके लिए 33/11KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर की सप्लाई प्रभावित होगी।
प्रभावित इलाके
इस दौरान शहर के 14 प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें शामिल हैं:
- सिविल लाइन
- नटवर स्कूल
- SP बंगला
- स्टेशन चौक
- आटले चौक
- दरोगापारा
- गुजराती पारा
- पथिक होटल
- गुड लक होटल
- रेलवे कॉलोनी
- गांधीगंज
- SP ऑफिस
- निगम काम्प्लेक्स
- नायक बाड़ा
विभाग की जानकारी
रायगढ़ बिजली विभाग के जोन वन के ईई आरके राव ने बताया कि शहर में खुले तारों को कवर्ड तार में बदलने का काम लगातार जारी है। पहले भी कई स्थानों पर यह कार्य किया जा चुका है। विभाग ने लोगों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।