लगातार कार्यवाही के बावजूद उड़ीसा से गांजा तस्करी नहीं रुक रही
उड़ीसा पुलिस भी संदेह के दायरे में
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= ओडिशा सीमा पर स्थित सिंघोडा थाना के सीमा पर रेहटीखोल जांच चौकी में आए दिन लगातार कार्यवाही के बावजूद गांजा तस्करी रुक नहीं रही है । अभी तक की गई कार्यवाही में सभी जप्त गांजा उड़ीसा से ही तस्करी करते कार्यवाही की गई है । इससे यह स्पष्ट है कि उड़ीसा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों व विक्रय करने वालो पर संभावित कार्यवाही के अभाव में यह तस्करी रुक नहीं रही है । इसी सिलसिले में आज पुनः एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा एक लक्जरी कार से दो लाख रुपए के गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
इस संबंध में सिंघोड़ा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिंघाड़ा पुलिस व एंटी नारकोटिक टिम के संयुक्त प्रयास के चलते सूचना मिली कि एक सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सी जी 07 सी डी 9986 में उडिसा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है, सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहुंच कर नाकाबंदी किया गया मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सी जी 07 सी डी 9986 सामने से आते दिखा, वाहन को रोककर चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सोनू सिंह पिता स्व अमृत सिंह उम्र 33 साल साकिन कैम्प 2 पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग व बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम राजेश तगडे पिता चिंतामणी तगडे उम्र 26 साल साकिन पावर हाउस शारदापारा तालाब कैम्प थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0, बीच में बैठे व्यक्ति अपना नाम विक्रम सिंह पिता स्व मंगल सिंह उम्र 45 साल साकिन भिलाई पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग, कन्हैया साहू पिता रघु साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 32 थाना छावनी जिला दुर्ग छग, का होना बताये, वाहन की जांच पड़ताल करने पर सुजुकी डिजायर कार के पीछे सीट में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये जिसे सोहेला के आगे उडिसा से भिलाई (छत्तीसगढ) ले जाना बताया गया ।
इन सभी आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 2 लाख रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सी जी 07 सी डी 9986, एवं 03 नग मोबाईल कीमती 26 हजार रूपये, कुल जुमला 05 लाखएवं 03 नग मोबाईल कीमती 26 हजार रूपये, कुल जुमला 05 लाख 26 हजार रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा (20बी (दो) (सी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है । यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
गिरफतार आरोपीयो के नाम
01- सोनू सिंह पिता स्व अमत सिंह उम्र 33 साल साकिन कैम्प 2 पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग।
02- राजेश तगडे पिता चिंतामणी तगडे उम्र 26 साल साकिन 2 पावर हाउस शारदापारा तालाब कैम्प 2 थाना छावनी जिला दुर्ग छग।
03-विक्रम सिंह पिता स्व मंगल सिंह उम्र 45 साल साकिन भिलाई पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग।
04-कन्हैया साहू पित रघु साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 32 थाना छावनी जिला दुर्ग छग।
सिंघोड़ा थाना द्वारा 2 लाख के गांजा के साथ 4आरोपी गिरफ्तार

12
Mar