रायपुर : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। फरवरी 2026 में होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर और बिलासपुर में संचालित खेल अकादमियों के 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2026 की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाले ट्राइबल गेम्स में कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और तैराकी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कबड्डी और मलखम्ब को प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया है।