गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

भोपाल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह गर्व का क्षण है। प्रदेश के कुल 21 पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट, विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य के चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक) से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 17 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (सराहनीय सेवा पदक) प्रदान किया जाएगा।

इन अधिकारियों को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में

  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह,
  • आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला,
  • एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी
    शामिल हैं। इन अधिकारियों को कानून व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवा के लिए 17 अफसर होंगे सम्मानित

सराहनीय कार्यों के लिए चयनित अधिकारियों की सूची में

  • आईजी कृष्णावेणी देसावतु,
  • पुलिस अधीक्षक मनोज राय,
  • जितेश कुमार गर्ग
    सहित कुल 17 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इन अफसरों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को सशक्त बनाया है।

अधिकारियों के इस चयन से प्रदेश के पुलिस महकमे में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस की पेशेवर प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रमाण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *