2023 में मिलेगी नई नौकरी, करियर में आएगी तेजी! इन जन्मतिथि वालों का चमकेगा भाग्य
नंबर 1: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों में जन्में लोगों के लिए साल 2023 शानदार रहने वाला है। आने वाला नया साल इन लोगों के लिए बहुत कुछ लेकर आएगा।
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि यानी मूलांक के योग के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। जैसे किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आइए जानते हैं कि साल 2023। मूलांक 1 के जातकों का भविष्य कैसा रहने वाला है।
नंबर 1 वालों का करियर
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए साल 2023 करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी बदल सकते हैं, मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। आपको प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करना चाहते हैं तो यह साल अच्छे परिणाम देगा। लेकिन ध्यान रहे कि उत्साह में होश न खोएं।
मूलांक 1 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति
साल 2023 में मूलांक 1 के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। अगर आप सूझबूझ से काम लेते हैं तो आप खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रख सकते हैं।
https://jandhara24.com/news/129711/drishyam-2-box-office-collection/
मूलांक 1 वालों का प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन
मूलांक 1 के जातकों को साल 2023 में प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी। यदि अविवाहित हैं तो विवाह होगा। शादीशुदा जातकों के संबंध मजबूत होंगे, लेकिन अहंकार से दूर रहें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
प्रेमी जातकों को भी वाद-विवाद और विवाद से दूर रहना चाहिए। परिवार को अधिक समय दें। पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मूलांक 1 का स्वास्थ्य
वर्ष 2023 में मूलांक 1 के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें पेट और उसके निचले हिस्से में समस्या हो सकती है।
मूलांक 1 के जातकों के लिए उपाय: मूलांक 1 के जातकों को बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए। महीने में कम से कम एक बार हनुमान मंदिर जरूर जाएं। भगवान को चोला चढ़ाएं।