त्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से होगी मौके पर निःशुल्क जांच
शिविर में होगी शुगर, बीपी, एनीमिया व टीबी की स्क्रीनिंग
कोरिया, 30 मार्च, 2026/ सोमवार को भारत सरकार के केंद्रीय टीबी विभाग के निदेशक द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में दिशा निर्देश दिए गए।
वीडियो कान्फ्रेसिंग में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सोनहत विकासखंड के ग्राम पाराडोल में आयोजन किया गया था।
त्रिपाठी ने बताया कि इन शिविरों में टीबी मरीजों की जांच अब अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर में शुगर, बीपी, एनीमिया की जांच के अलावा टीबी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के तहत उच्च जोखिम गांव में निवासरत समस्त नागरिकों की स्क्रीनिंग एवं एक्सरे की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के ग्राम अमरा में 1 अप्रैल, कोचिला में 2 अप्रैल, खैरी में 4 अप्रैल, गनपतपुर में 6अप्रैल, दामुज में 8 अप्रैल , केराझारिया में 9 अप्रैल , सनबोथापारा में 10 अप्रैल , सागरपुर में 13 अप्रैल , छिगुरा में 15 अप्रैल , मदनपुर में 16 अप्रैल , बारी में 18 अप्रैल , नटवाही में 20 अप्रैल , पहाड़पारा में 21 अप्रैल , जगदीशपुर में 22 अप्रैल , गणेशपुर में 24 अप्रैल , चन्दहा में 27 अप्रैल , शंकरपुर में 29 अप्रैल एवं दुर्गापुर में 30 अप्रैल 2026 को शिविर आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर ने आम लोगों खासकर खदान प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील की है कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए इस शिविर में उपस्थित होकर जांच कराएं ताकि समय पर उनका उपचार हो सके।