World Cup : श्रीलंका विश्व कप में सीधे प्रवेश से चूका

World Cup :

World Cup न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका विश्व कप में सीधे प्रवेश से चूका

 

World Cup हैमिल्टन !   न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को मिली हार के कारण श्रीलंका के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग तालिका में आठवां स्थान हासिल करने में नाकाम रहा है।


श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने महत्वपूर्ण मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन फीका रहा और पूरी टीम 41.3 ओवरों में 157 रन बना कर पवेलियन लौट गयी। मैट हेनरी (3/14), हेनरी शिपले (3/32) और डेरिल मिशेल (3/32) के कातिलाना प्रदर्शन से श्रीलंका के बल्लेबाजों को 150 रन का आंकड़ा पार करने में पसीना आ गया।


पाथुम निसाका (64 गेंदों पर 57), दासुन शनाका (36 गेंदों पर 31 रन) और चामिका करुणारत्ने (42 गेंदों पर 24 रन) ही ऐसे बल्लेबाज़ थे जिन्होंने कीवी गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना किया।


World Cup जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पहले सात ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। उनके चार बल्लेबाज चाड बोवेस, टॉम ब्लंडेल, डेरिल मिशेल और टॉम लैथम दहाई अंक के स्कोर तक पहुंचने में असफल रहे
लेकिन विल यंग (86 नाबाद) और हेनरी निकोल्स (44 नाबाद) के बीच छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड की राह आसान कर दी।


World Cup इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रखंला 2-0 से जीत ली है। इस हार के साथ श्रीलंका वन डे वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश के लिये वेस्टइंडीज (88 अंक) से आगे निकलने में विफल रहा है। श्रीलंका ने अपने अभियान को 81 अंकों पर समाप्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU