पूर्व CM भूपेश बघेल पर विभा सिंह ने लगाया बड़ा आरोप

रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सियासत के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने एक वीडियो जारी कर राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दिवंगत विधायक के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। वीडियो में उन्होंने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा सिंह को बार-बार मंच पर प्रचार के लिए साथ ले जा रहे हैं।

विभा सिंह का कहना है कि भूपेश बघेल पद्मा सिंह को देवव्रत सिंह की पत्नी बता रहे हैं, जबकि पद्मा सिंह ने देवव्रत सिंह को छोड़ दिया था। वो अब उनकी पत्नी नहीं हैं। भूपेश बघेल खैरागढ़ की जनता का अपमान कर रहे हैं। आपसे अपील है कि बीजेपी को वोट दें।

विभा सिंह ने जारी किया वीडियो जिसमे कहा की भूपेश बघेल देवव्रत सिंह की आत्मा को दुखी कर वोट मांग रहे हैं। भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह को खून के आंसू रुलाये थे। बहरूपिया महिला को देवव्रत सिंह की पत्नी बताकर भूपेश बघेल प्रचार कर रहे हैं। वे राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं। जनता भूपेश बघेल पर ध्यान न दें। इतना ही नहीं उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की है।

मामले पर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विभा सिंह बीजेपी के हाथों खेल रही है और सारा राजनांदगांव जानता है,सारा राज परिवार जानता है कि छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति जानता है कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह की आकस्मिक मौत क्यों हुई थी पारिवारिक कलह से या छुपा नहीं है देवव्रत सिंह की पत्नी जो देवव्रत की नहीं हुई वह कांग्रेसी की कहां होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU