ukraine news पेरवोमाइस्क के अस्पताल में गोलाबारी, छह लोगों की मौत

ukraine news

ukraine news मृतकों में अस्पताल के मरीज और कर्मचारी शामिल

ukraine news कीव !  यूक्रेन में लुहांस्क क्षेत्र के पेरवोमाइस्क शहर के एक अस्पताल में यूक्रेन के सैनिकों द्वारा की गई गोलाबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।

यह जानकारी अस्पताल के उप मुख्य चिकित्सक तात्याना कोवालेवा ने दी।

ukraine news उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या कम से कम छह लोगों की है, हम अब मलबे को साफ कर रहे हैं, इसलिए यह संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में अस्पताल के मरीज और कर्मचारी शामिल हैं।

शनिवार को पेरवोमाइस्क के मेयर सर्गेई कोलयागिन ने कहा कि इस गोलाबारी में अस्पताल के कम से कम दो कर्मचारी घायल हो गए। यूक्रेन के सैनिकों ने अस्पताल में गोलाबारी करने के लिए अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए रॉकेट का इस्तेमाल किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU