Train vandebharat पीएम मोदी ने नागपुर में दिखाई हरी झंडी

Train vandebharat नई दिल्ली। देश को आज (11 दिसंबर 2022) छठी वंदे भारत एक्सप्रेस हाई स्पीड मिल चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन नंबर 20825/20826 से बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर रूट पर चलेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सभी आधुनिक तकनीक से लैस होगी।
https://jandhara24.com/news/125586/another-naxalite-conspiracy-foiled-breaking-15-kg-ied-destroyed/
Train vandebharat छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नागपुर से बिलासपुर और फिर बिलासपुर से नागपुर के लिए दोनों ओर से चलाया जाएगा। इस ट्रेन का स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया दिया गया है। इस ट्रेन में 16 कोच हैं, जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटीव चेयर कार दिए गए हैं। यह मध्य भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। स्टेशनों पर स्वागत के चलते 2 घंटे से अधिक विलंब से छत्तीसगढ़ पहुंची विशेष ट्रेन।
Train vandebharat 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को 9.30 बजे हरी झंडी दिखा दी है। यह ट्रेन भारत में सबसे तेज स्पीड से चलने वाली ट्रेन हैं, जो 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसे 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे ते चलाया जा सकता है। इसके सभी कोच एसी हैं और ऑटोमेटिक गेट हैं। विमानों जैसी कई सुविधाएं दी गई है।
Train vandebharat नागपुर से बिलासपुर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग : नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2.05 बजे नागपुर से रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर के लिए जाएगी। यह केवल शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों के लिए चलाई जाएगी।
Train vandebharat छत्तीसगढ़ में ग्रैंड वेलकम : वंदे भारत ट्रेन का राजनांदगांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन के यहां पहुंचने पर लोगों ने जमकर ढोल बजाए। ट्रेन पर फूल भी बरसाए गए।
Train vandebharat वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलेगी। ये ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर के बीच चलेगी। लोगों ने ट्रेन में चढ़कर उसके साथ सेल्फी भी ली। लोगों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। इससे पहले आज 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। इस दौरान लोक कलाकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया।
Train vandebharat रायपुर में भी स्वागत : सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया की सिंधी कॉन्सिल की टीम रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर नागपुर से आई वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को बधाई दी एवम साथ में रायपुर से बिलासपुर तक यात्रा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया साथ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद सुनील सोनी एवम सांसद अरुण साव और दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल से मिलकर आभार जताया।
देश की सबसे तेज ट्रेन
Train vandebharat वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।
यह गाड़ी बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से 2.05 बजे दोपहर में रवाना होकर 7.35 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी। संभावित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 8.6 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.35 बजे गोंदिया और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। फिर नागपुर से दोपहर 2.5 बजे रवाना होकर 3.46 बजे गोंदिया, 5.30 बजे दुर्ग, 6.8 बजे रायपुर और 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
6 महीने पहले हुआ था स्पीड ट्रायल
Shraddha murder case श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने किया बड़ा खुलासा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से गुजरने और यहां से चलने वाली ट्रेनों की स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा करने के लिए 6 माह पहले ट्रायल हुआ था। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के पहले 25 मई को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन की टीम ने दुर्ग से झारसुगड़ा के बीच डाउन लाइन पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर पटरियों का परीक्षण किया था। अब वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद बिलासपुर से रायपुर तक लोग एक घंटे में पहुंचेंगे।
सेमी हाई स्पीड ट्रेन की खासियत
वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप है। पहले यह बैकअप एक घंटे का था।
सिक्योरिटी से लैस वंदे भारत ट्रेन
इंजन: ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन युक्त होगी, यानी इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे, दोनों तरफ लोको पायलट केबिन बने होंगे।
जीपीएस: ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगा होने से इसकी लोकेशन मोबाइल पर भी चेक कर सकेंगे। मोबाइल एप पर ट्रेन का टाइम व लोकेशन शो होगी।
सीसीटीवी: सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगे होंगे।
वैक्यूम बेस्ड बायो टायलेट: कोच के टॉयलेट वैक्यूम बेस्ड बायो टायलेट होंगे। जैसे फ्लाइट में होते हैं। इससे टॉयलेट क्लीन रहेंगे।
इमरजेंसी पुश बटन: कोच में इमरजेंसी पुश बटन होगा, इससे किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर दबा सकेंगे।
यूरोपियन स्टाइल चेयर: एग्जीक्यूटिव क्लास की चेयर यूरोपियन स्टाइल की आरामदेह सीट है, जो गोल्डन, वायलेट और पिंक कलर में होती है।
फ्लाइट जैसी लगेज रैक : इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।
देश में पहली बार पानी का गिलास रखकर 180 की स्पीड से दौड़ाई ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन 24 अगस्त को कोटा स्टेशन पर स्पीड ट्रायल के लिए पहुंची थी। कोटा में 6 ट्रायल हुए। पहला ट्रायल कोटा और घाट का बराना, दूसरा घाट का बराना और कोटा, तीसरा कुर्लासी और रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर, चौथा और पांचवां कुर्लासी और रामगंज मंडी और छठवां रामगंज मंडी और लबान डाउन लाइन पर हुआ था। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा थी। पानी का भरा हुआ गिलास रखकर ये ट्रायल किए गए, लेकिन 180 की स्पीड के बावजूद पानी नहीं छलका।
नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चली थी पहली वंदे भारत ट्रेन
पहली वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा, तीसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद, चौथी ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा और पांचवीं ट्रेन मैसूर से चेन्नई के बीच चलती है।