TOP 10 News Today 6 May 2023 : PM मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मध्यप्रदेश और कर्नाटक दौरा, भारतीय सेना में ऑटोमेशन….समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 6 May 2023 : PM मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मध्यप्रदेश और कर्नाटक दौरा, भारतीय सेना में ऑटोमेशन....समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 6 May 2023 : PM मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मध्यप्रदेश और कर्नाटक दौरा, भारतीय सेना में ऑटोमेशन….समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

 

किंग चार्ल्स का आज होगा राज्याभिषेक

TOP 10 News Today 6 May 2023 : ब्रिटेन में किंग चार्ल्स का शनिवार को राज्याभिषेक होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही चार्ल्स को सम्राट का दर्जा मिल गया था, लेकिन अब उन्हें वास्तव में ताज पहनाने की शाही परंपरा अपनाई जाएगी। महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक 2 जून 1953 को हुआ था। करीब सौ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजपरिवार इस दौरान एक हजार साल पुरानी पंरपरा के साक्षी बनेंगे।

TOP 10 News Today 6 May 2023 : PM मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मध्यप्रदेश और कर्नाटक दौरा, भारतीय सेना में ऑटोमेशन....समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे
TOP 10 News Today 6 May 2023 : PM मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मध्यप्रदेश और कर्नाटक दौरा, भारतीय सेना में ऑटोमेशन….समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

PM मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो

TOP 10 News Today 6 May 2023 : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मध्यप्रदेश और कर्नाटक दौरा

सुबह 11.00 बजे मुख्यमंत्री बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंबिकापुर के लिए होंगे रवानाकरीब 12.20 पर अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के ग्राम सुपेला के लिए होंगे रवाना1.30 बजे ग्राम सुपेला में श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे बघेलमुख्यमंत्री शाम 5 बजे कर्नाटक के लिए होंगे रवानाकार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात7 मई को प्रेस कांफ्रेंस में होंगे शामिल

बारामुला मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। कश्मीर जोन की पुलिस की जानकारी के अनुसार कुछ औक आतंकियों के छिपे होने की आशंका है इसलिए तलाशी अभियान जारी है।

 बिलावल बोले- भारत यात्रा रही सफल

गोवा में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होकर स्वदेश लौटे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी भारत यात्रा को सफल बताया। वापस आने के बाद यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने कहा कि उनकी भारत यात्रा इस लिहाज से सफल रही क्योंकि इससे इस विचार को नकारने में मदद मिली कि हर मुसलमान एक आतंकवादी है। उन्होंने कहा, हमने इस मिथक को तोड़ने की कोशिश की।

भारत-रूस आतंकवाद विरोधी सहयोग से मजबूत करने पर हुए सहमत

भारत और रूस द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद रोधी सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय मुद्दों पर आतंकवाद और भारत-रूस द्विपक्षीय परामर्श पर 12वें भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह के लिए 3-4 मई को मास्को में दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों ने मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति ने लंदन में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में भाग लेने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को ब्रिटेन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भारत लोकतंत्र है जो किसी भी वैश्विक मानकों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है और साथ ही उन्होंने समाज में उनके योगदान और भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूती देने के लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों की सराहना की।

भारतीय सेना में ऑटोमेशन

भारतीय सेना में अब ऑटोमेशन से कमांडर को रियल टाइम में पता चल जाएगा कि दुश्मन के कितने टैंक आ रहे हैं और अपने पास कहां-कितनी तैनाती है। सैन्य कार्रवाइयों के समय ही नहीं, बल्कि सेना के प्रबंधन व प्रशासकीय कामों से लेकर अग्निवीरों के मूल्यांकन तक में ऑटोमेशन, डिजिटाइजेशन और नेटवर्किंग उपयोग हो रही है।

US राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को दी अहम जिम्मेदारी


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की एक और महिला को जगह मिली है। बाइडन ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन निवर्तमान सलाहकार सुसान राइस की जगह उनकी घरेलू नीति परिषद के अगले प्रमुख के रूप में काम करेंगी। बाइडेन के इस फैसले के बाद नीरा टंडन व्हाइट हाउस सलाहकार परिषद का नेतृत्व करने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी बन गई हैं।

भारत माता मंदिर के अभिषेक में शामिल हुए संघ प्रमुख भागवत

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मदुरन्थकम के निकट नीलमंगलम गांव में श्री स्वामी ब्रह्मा योगानंद द्वारा बनाए गए ‘भारत माता मंदिर’ का ‘कुंभभिषेकम’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU