TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए रवाना, पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा, रायपुर और बालोद जिले के आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए रवाना, पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा, रायपुर और बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला...समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए रवाना, पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा, रायपुर और बालोद जिले के आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

PM मोदी आज अमेरिका रवाना 
TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए। पीएम पहले आधिकारिक दौरे के प्रथम चरण में अमेरिका जाएंगे। अमेरिका के दौरे में अहम एजेंडा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग रहेगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापार व निवेश साझेदारी और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, अंतरिक्ष, विनिर्माण और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी

TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए रवाना, पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा, रायपुर और बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला...समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे
TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए रवाना, पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा, रायपुर और बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

https://jandhara24.com/news/163899/rocky-aur-rani-ki-prem-kahani/

 भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, पुरी में आज निकलेगी
TOP 10 News Today 20 Jun 2023 : आज विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में पुरी आते हैं।

cm भूपेश बघेल : आज रायपुर और बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री,,,,12 बजे रथयात्रा के मौके पर गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंच करेंगे पूजा अर्चना,,,,,2.10 बजे से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को ऑनलाइन वितरित करेंगे राशि,,,,,शाम करीब 4 बजे बालोद के बोडरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल,,,,,

बुंदेलखंड में आज और कल भारी बरसात तो पूर्वी उप्र में लू का अलर्ट
कमजोर पड़ते बिपरजॉय के चलते अगले दो दिन यानी आज और कल इसका असर बुंदेलखंड में भारी बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग तपिश, लू का प्रकोप झेल रहे हैं और मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर आरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

Horoscope Today 20 June 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

अमित शाह ने ‘रथ यात्रा’ से पहले जगन्नाथ मंदिर की ‘मंगला आरती’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जमालपुर क्षेत्र में ‘रथ यात्रा’ से पहले जगन्नाथ मंदिर की ‘मंगला आरती’ में हिस्सा लिया। गुजरात के अहमदाबाद में मनाए जाने वाले ‘रथ यात्रा’ महोत्सव को पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है।

केरल की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 135 की कारावास की सजा
केरल की एक अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को दो साल पहले अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में कुल 135 साल कैद की सजा सुनाई। सरकारी वकील रघु के ने कहा कि हरिपद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश साजी कुमार ने 24 वर्षीय व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, IPC, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अलग-अलग कुल 135 साल की सजा सुनाई।

बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि छंटनी के शिकार कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।

पाकिस्तान को भारत में सैफ चैंपियनशिप के लिए वीजा मिला
पाकिस्तान फुटबॉल टीम का सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। उसे सोमवार (19 जून) को वीजा मिल गया है। पाकिस्तान की टीम मॉरीशस से जल्द से जल्द उड़ान भरने की तलाश में है, ताकि टीम इंडिया के खिलाफ 21 जनवरी को कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले अपने पहले मैच के लिए समय पर भारत पहुंच सके।

 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद
ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा। लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी और शिया चांद कमेटी ने सोमवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्ज का चांद होने का एलान किया।

फडणवीस सीएम पद के लिए पहली और शिंदे चौथी पसंद
बीते सप्ताह एक सर्वे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय होने का दावा किया गया था। इससे शिवसेना-भाजपा के बीच कड़वाहट पैदा हो गई थी, लेकिन अब बाजी पलट गई है। न्यूज अरेना इंडिया के ताजा सर्वे में देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप राज्य की 35 फीसदी जनता की पसंद हैं।

बोरिस जॉनसन के खिलाफ रिपोर्ट का सांसदों ने किया समर्थन
ब्रिटेन के पूर्व बोरिस जॉनसन की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। ब्रिटिश सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट को पारित करने के लिए संसद में वोटिंग हुई जिसके पक्ष में 354 सांसदों ने मतदान किया, जबकि सात ने रिपोर्ट के खिलाफ मतदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU