TOP 10 News Today 2 May 2023 : अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे CM योगी, लोगों पर पड़े प्रभाव से नापी जाती है किसी पहल की सफलता, AI के जनक जेफ्री हिंटन का गूगल से इस्तीफा…आर्थिक मंदी से 9 करोड़ रोजगार पर खतरा…समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे   

TOP 10 News Today 2 May 2023 : अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे CM योगी, लोगों पर पड़े प्रभाव से नापी जाती है किसी पहल की सफलता, AI के जनक जेफ्री हिंटन का गूगल से इस्तीफा...आर्थिक मंदी से 9 करोड़ रोजगार पर खतरा...समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे   

TOP 10 News Today 2 May 2023 : अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे CM योगी, लोगों पर पड़े प्रभाव से नापी जाती है किसी पहल की सफलता, AI के जनक जेफ्री हिंटन का गूगल से इस्तीफा…आर्थिक मंदी से 9 करोड़ रोजगार पर खतरा…समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे   

 अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे सीएम योगी
TOP 10 News Today 2 May 2023 : निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के गढ़ में गर्जना करेंगे। गुंडा-माफिया का मनोबल तोड़ने के लिए जिस धरती से बाबा के बुलडोजर की धमक देश भर में कानून-व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में छाई रही है, वहां अतीक के घर और दफ्तर के नजदीक सीएम योगी की सभा के मायने निकाले जा रहे हैं।

https://jandhara24.com/news/156443/cg-reservation-news/

वित्त मंत्री सीतारमण की दक्षिण कोरिया दौरे पर आज से
TOP 10 News Today 2 May 2023 : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। इस दौरान वह एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 56वीं वार्षिक आम बैठक में भाग लेंगी। साथ ही निवेशकों को संबोधित करेंगी और गवर्नर्स बिजनेस की वार्षिक बैठक में भी भाग लेंगी।

AI के जनक जेफ्री हिंटन ने गूगल से दिया इस्तीफा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक माने जाने वाले जेफ्री हिंटन ने गूगल से इस्तीफा दे दिया है। ‘गॉडफादर ऑफ एआई’ कहे जाने वाले हिंटन ने सोमवार को गूगल छोड़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जिस तकनीक को विकसित करने में मदद की, उसके ‘खतरों’ को लेकर आगाह करते हुए उन्होंने पिछले सप्ताह गूगल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

TOP 10 News Today 2 May 2023 : अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे CM योगी, लोगों पर पड़े प्रभाव से नापी जाती है किसी पहल की सफलता, AI के जनक जेफ्री हिंटन का गूगल से इस्तीफा...आर्थिक मंदी से 9 करोड़ रोजगार पर खतरा...समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे   
TOP 10 News Today 2 May 2023 : अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे CM योगी, लोगों पर पड़े प्रभाव से नापी जाती है किसी पहल की सफलता, AI के जनक जेफ्री हिंटन का गूगल से इस्तीफा…आर्थिक मंदी से 9 करोड़ रोजगार पर खतरा…समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

Reservation by Supreme Court : छत्तीसगढ़ में शासकीय पदों पर भर्ती का रास्ता खुला…..

 5 महीने में यूक्रेन में रूस के 100000 सैनिक हताहत
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर विराम कब लगेगा इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन में पांच महीने की लड़ाई में 20,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं और अन्य 80,000 घायल हुए हैं। रूस लगातार अभी भी यूक्रेन के कई क्षेत्रों पर कब्जे की कोशिश कर रहा है।

लोगों पर पड़े प्रभाव से नापी जाती है किसी पहल की सफलता    
किसी भी पहल की सफलता लोगों पर पड़े इसके प्रभाव से मापी जाती है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा संगम युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत असम का दौरा करने जम्मू-कश्मीर के एक नजाकत चौधरी (22) को जवाब देते हुए कही।

  मालदीव के विदेश मंत्री से की मुलाकात..रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का सोमवार को मालदीव में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मालदीव की रक्षामंत्री मारिया दीदी उत्तर माले एटोल में वेलाना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंचीं। मालदीव के रक्षा बलों के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला समाल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। बतौर रक्षामंत्री यह राजनाथ सिंह को पहली मालदीव यात्रा है।

अफगानिस्तान संकट पर संयुक्त राष्ट्र ने बुलाई बैठक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान पर बैठक बुलाई, इसमें भारत भी विभिन्न देशों के विशेष दूतों के साथ भाग ले रहा है। बैठक का उद्देश्य तालिबान के साथ संवाद को लेकर एक आम समझ विकसित करना है। वहीं इस वार्ता के लिए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को आमंत्रित नहीं किया गया है।

 कम वसूली पर जताई चिंता…वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने बट्टे खाते में पड़ी कम रकम की वसूली पर चिंता जताया है। इसने कहा कि सरकारी बैंकों को कम से कम 40 फीसदी तक की वसूली करनी चाहिए। इस समय बट्टे खाते से वसूली दर 15 फीसदी से कम है। बट्टे खाते का मतलब राइट ऑफ से है, जिसे कभी भी बैंक वसूल सकते हैं।

AI व आर्थिक मंदी से 9 करोड़ रोजगार पर खतरा    
दुनियाभर में अगले पांच वर्षों में 6 करोड़ से ज्यादा नए रोजगार पैदा होंगे। हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों और आर्थिक मंदी के कारण इस दौरान 8 करोड़ से अधिक नौकरियों पर खतरा पैदा हो सकता है। विश्व आर्थिक मंच  के अनुसार, 45 देशों और 27 उद्योगों में शामिल 803 कंपनियों के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान में हिंगलाज माता उत्सव
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में विश्व प्रसिद्ध वार्षिक हिंगलाज माता महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को संपन्न हुए सदियों पुराने इस धार्मिक महोत्सव में पाकिस्तान और भारत के साथ अन्य देशों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार भारतीय हिंदू इस महोत्सव में शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU