Nobel laureate अमर्त्य सेन के निधन की खबर निकली झूठी, परिवार ने अफवाहों का किया खंडन

Nobel laureate अमर्त्य सेन

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की मौत को लेकर एक फर्जी ट्वीट से मंगलवार को हड़कंप मच गया। 89 वर्षीय भारतीय अर्थशास्त्री ठीक हैं और अपने परिवार के साथ हैं। उनकी मौत की अफवाह अमेरिकी अर्थशास्त्री क्लाउडिया गोल्डिन के नाम से बने एक फर्जी ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के बाद उड़ी थी। बता दें कि इस साल यानी 2023 नोबेल अर्थशास्त्र का पुरस्कार आर्थिक इतिहासकार क्लाउडिया क्लाउडिया गोल्डिन को मिला है।

बाद में क्लाउडिया गोल्डिन के नाम से बने ट्विटर हैंडल ने खुद ट्वीट कर लिखा कि ये फर्जी अकाउंट है। ट्वीट करते हुए लिखा गया, “यह अकाउंट इटालियन पत्रकार टोमासो डेबेनेडेटी द्वारा बनाया गया फर्जी अकाउंट है।” टोमासो डेबेनेडेटी एक इतालवी लेखक और रोम में एक स्कूल शिक्षक हैं जो फर्जी खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं।

फर्जी ट्वीट वायरल होने के बाद खुद अमर्त्य सेन के परिवार ने उनकी मौत की अफवाहों का खंडन किया है। अमर्त्य सेन की बेटी नंदना देब सेन ने अपने पिता नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की मौत की खबर से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अमर्त्य सेन के निधन की खबर झूठी है।

डॉ. अमर्त्य सेन की उल्लेखनीय उपलब्धियों और अभूतपूर्व कार्यों ने दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिससे उन्हें व्यापक प्रशंसा और सम्मान मिला है। 3 नवंबर, 1933 को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में जन्मे सेन की शैक्षणिक यात्रा दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों से होकर गुजरी। अमर्त्य सेन के अर्थशास्त्र में योगदान के लिए उन्हें 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU