T20 world cup 2022 भारत से जीत के करीब आते हैं, पर जीत नहीं पाते : शाकिब

T20 world cup 2022

T20 world cup 2022 टी20 विश्व कप 2022

T20 world cup 2022 एडिलेड ! बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल-हसन ने टी20 विश्व कप 2022 में बुधवार को भारत के हाथों मिली पांच रन की हार के बाद भारत के खिलाफ करीबी मैच न जीत पाने पर अफसोस जताया।

T20 world cup 2022 शाकिब ने कहा, “जब हम भारत के खिलाफ खेलते हैं, कहानी यही रहती है। हम लगभग जीत के करीब होते हैं लेकिन हम मैच खत्म नहीं कर पाते। दोनों टीमों ने इसका लुत्फ उठाया, यह शानदार मैच था और हम यही चाहते थे। अंत में किसी को जीतना है और किसी को हारना है।”

T20 world cup 2022 टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत और बंगलादेश का इतिहास रोमांचक मैचों से भरा हुआ है। भारत ने बंगलादेश को टी20 विश्व कप 2016 में मात्र एक रन से हराया था, जबकि बंगलादेश के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी 2018 के फाइनल में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया था। एडिलेड ओवल पर बुधवार को खेले गये वर्षाबाधित मैच में भी बंगलादेश ने 16 ओवर में 151 रनों का पीछा करते हुए सात ओवर में 66 रन बना लिये थे, लेकिन आखिरकार वह लक्ष्य से छह रन दूर रह गये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU