T20 world cup 2022 शाहीन की चोट ने हमें मैच से बाहर कर दिया: बाबर

T20 world cup 2022

T20 world cup 2022 शाहीन की चोट ने हमें मैच से बाहर कर दिया

T20 world cup 2022 मेलबर्न !  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में रविवार को इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद कहा कि शाहीन शाह अफ़रीदी की चोट ने उन्हें मैच से बाहर कर दिया।


T20 world cup 2022 इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में हैरी ब्रूक का कैच लेते हुए शाहीन के घुटने में चोट लग गई थी। शाहीन विश्व कप से पहले ही घुटने की चोट से उभरकर टीम में वापस आए थे। शाहीन ने कैच सफलतापूर्वक पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। जब बाबर ने उन्हें 16वें ओवर के लिये बुलाया तो वह एक गेंद ही फेंक सके और दोबारा मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद इफ्तिखार अहमद ने 13 रन देकर ओवर पूरा किया।


T20 world cup 2022 बाबर ने मैच के बाद कहा, “ इंग्लैंड को बधाई, उन्होंने अच्छी लड़ाई की। हमें यहां घर जैसा महसूस हुआ, हर मैदान पर ज़बरदस्त प्यार मिला। समर्थन के लिये आपका (प्रशंसकों का) शुक्रिया। मैंने लड़कों से कहा कि वह अपना स्वाभाविक खेल खेलें, लेकिन हम 20 रन कम बना पाए। फिर भी लड़कों ने गेंद से शानदार संघर्ष किया। हमारी गेंदबाजी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमणों में से एक है। दुर्भाग्यवश, शाहीन की चोट ने हमें मैच से बाहर कर दिया लेकिन यह खेल का हिस्सा
है। ”


T20 world cup 2022 इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने के लिये फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 138 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स (52 नाबाद) के अर्द्धशतक की मदद से छह गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU