super seeder पराली समस्या का समाधान अब बेहद आसान : सुपर सीडर, खत्म करेगा ‘पराली’

super seeder

राजकुमार मल

 

super seeder सुपर सीडर, खत्म करेगा ‘पराली’

 

 

super seeder भाटापारा– पराली समस्या का समाधान अब बेहद आसानी से किया जा सकेगा। सुपर सीडर के नाम से पहचानी जाने वाली यह मशीन, फसल अवशेष को न केवल बारीक करती है बल्कि उसे मिट्टी में समान रूप से मिलाती भी है।

बरसों से चली आ रही पराली जलाने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से छुटकारा मिलने जा रहा है। सुपर सीडर की मदद से किसान अब फसल अवशेष को जलाने की बजाय अगली फसल के लिए ना केवल हरित खाद बना सकेंगे बल्कि खरपतवार से भी छुटकारा पा सकेंगे।

super seeder ऐसे काम करता है सुपर सीडर

 

सुपर सीडर। इसमें जे एल एफ टाइप का ब्लेड लगा होता है। इसकी वजह से यह न केवल फसल अवशेष को बारीक करता है बल्कि उसे मिट्टी में समान रूप से मिलाते हुए चलता है। इसकी वजह से मृदा अवशेष भी बारीक होने लगते हैं। आगे चलकर यही अवशेष हरित खाद और उर्वरक बनते हैं।

super seeder बोनी का काम साथ में

 

 

सुपर सीडर से बोनी का काम भी किया जा सकता है। सीधी बोनी में इसका मुकाबला कोई मशीन नहीं कर सकती। इतना ही नहीं, पराली अवशेष प्रबंधन के इस नए समाधान के बाद, अब किसानों को अगली फसल के दौरान खरपतवार जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि खरपतवार के बीज को सुपर सीडर लगभग खत्म कर देता है।

super seeder इन फसलों के लिए प्रभावी

 

देश में धान की फसल ज्यादा रकबे में ली जाती है। लिहाजा इसके ही अवशेष सबसे ज्यादा जलाए जाते हैं। इसके बाद गेहूं, गन्ना और मक्के की फसलें हैं। इनकी कटाई के बाद अब सुपर सीडर की मदद से फसल अवशेष का आसानी से प्रबंधन किया जा सकेगा।

 

super seeder पराली समस्या का हल सुपर सीडर

 

 

सुपर सीडर पराली की समस्या को हल करने में वरदान है। किसान भाई इस मशीन का उपयोग धान, गन्ना, मक्का आदि फसलों की जड़ों एवं ठूंठ को हटाने के लिए आसानी से कर सकते हैं। इसके उपयोग से कम लागत एवं समय में बुवाई पूर्ण होता है। साथ ही अधिक उत्पादन, प्रदूषण में कमी एवं जल का संचय भी होता है।

CG Election Result 2023 : प्रत्याशियों का भविष्य स्ट्रांग रूम में कैद, 3 दिसंबर को खुलेंगे स्ट्रांग रूम

डॉ.दिनेश पांडे, साइंटिस्ट (एग्रोनॉमी), बीटीसी कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, बिलासपुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU