(Sukma Breaking) 5 से 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद दो जवान घायल, देखिये Video

(Sukma Breaking)

(Sukma Breaking) 5 से 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा

(Sukma Breaking)  सुकमा   5 से 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा – वही इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी लेते हुए सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि इस पूरे वारदात के दौरान डीआरजीएफ सुरक्षा जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग किया जिसके बाद जवानों व प्रत्यक्षदर्शियों ने नक्सलियों को शव घसीटते ले जाते देखा।

जिसके आधार पर करीब 5 से 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा सुनील शर्मा ने किया हैं। कहा की घटना स्थल पर अभी सर्चिंग जारी हैं।

(Sukma Breaking) जल्द ही ढेर किए गए नक्सलियों के शव बरामद करने की बात सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में शविवार की सुबह 8 : 30 बजे के करीब पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए है।

दो जवान घायल है। वही घायल जवानों को जल्द बेहतर ईलाज के लिए सुकमा लाया जा रहा है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के जानकारी के अनुसार डीआरजीएफ के जवान जगरगुंडा और बासागुड़ा रोड के बीच बेदरे और कुंदेड़ में 2 नए कैंप खोले गए थे।

जारी सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षा देने के लिए डीआरजीएफ़ के जवानों को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। इस दौरान बाइक पार्टी के जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर अचानक से ताबड़तोड़ गोली बारी शुरू कर दिया। डीआरजीएफ के जवानों ने भी नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही किया।

(Sukma Breaking) जिसमे करीब 1 घंटे तक सुरक्षा जवानों व नक्सलियों की मुठभेड़ चली। खुद पर जवानों को हावी होता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में डीआरजीएफ के 3 जवान शहीद हो गए।

शहीद जवानों का लूटा हथियार – बताया जा रहा है की नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया। जवान कुछ समझ पाते उससे पहले ही नक्सली की फायरिंग की चपेट में आए घायल जवानों ने मौर्चा संभालते हुए नक्सली की गोली पर भारी जवाबी कार्यवाही की। इस मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल हुए व 3 जवान शहीद हो गए।

(Sukma Breaking) वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के एसआई रामूराम नाग, जगरगुंडा निवासी, सहायक आरक्षक वंजाम भीमा चिंलानार मरकागुड़ा निवासी व कुंजाम भीमा जगरगुंडा निवासी शहीद हो गए। मुठभेड़ स्थल से शहीद जवानों के हथियार नक्सली लूट ले गए। जिसमे से मोटर 51 एक नग व एक -47 एक नग हथियार लूट की जानकारी प्राप्त हुई।

5 से 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा – वही इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी लेते हुए सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि इस पूरे वारदात के दौरान डीआरजीएफ सुरक्षा जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग किया जिसके बाद जवानों व प्रत्यक्षदर्शियों ने नक्सलियों को शव घसीटते ले जाते देखा।

(Sukma Breaking) जिसके आधार पर करीब 5 से 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा सुनील शर्मा ने किया हैं। कहा की घटना स्थल पर अभी सर्चिंग जारी हैं। जल्द ही ढेर किए गए नक्सलियों के शव बरामद करने की बात कहीं।

बाइट – सुनील शर्मा – एसपी सुकमा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU