State Media Panelist : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सिवनी में संपन्न

State Media Panelist :

State Media Panelist राज्य की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे व भ्रष्टाचार को भी किया उजागर

State Media Panelist सक्ती ! भाजपा का विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन ग्राम पंचायत सिवनी में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोगिता सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूर्ण कर लिया है, इसी क्रम में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रह है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, उज्वला योजना, जल जीवन मिशन के बारे में बताया और राज्य की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे व भ्रष्टाचार को भी उजागर किया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, शराब घोटाला, रेत घोटाला, कोयला घोटाला जैसे बड़े भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता के सामने रखे। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने घर घर संपर्क अभियान, संपर्क से समर्थन जैसे संगठन के कार्यों को पूरी तन्मयता से करने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।

कार्यक्रम को जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विद्या सिदार, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री खिलावन साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम प्रभारी उमा राजेंद्र राठौर ने दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी व जिला मंत्री भुवन भास्कर यादव, कृष्ण कुमार देवांगन, हेतराम देवांगन, कमलेश जांगड़े, प्रभाष सिंह, प्रेम पटेल, संतोष राठौर, मनमोहन देवांगन, राजेंद्र राठौर मनचस्थ थे।

Fast track court : युवती के साथ दुष्कर्म कर सिर कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

कार्यक्र के पश्चात बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि गबेल ने किया और सभी अतिथियों और जनता के प्रति आभार भुवन भास्कर यादव ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU