Sourav Ganguly गांगुली क्या राज्यसभा में जाएंगे?

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly गांगुली क्या राज्यसभा में जाएंगे?

Sourav Ganguly भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और भारत के सर्वकालिक महान कप्तान सौरव गांगुली क्या अब राजनीति में उतरेंगे? उनको लेकर एक दशक से ज्यादा समय से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक जमाने में कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ परिवार की करीबी की वजह से उनके सीपीएम के साथ जाने की चर्चा थी। बाद में ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस में जाने की चर्चा हुई।

Sourav Ganguly पिछले करीब तीन साल से भाजपा से नजदीकी की चर्चा रही। पिछले विधानसभा चुनाव में उनके भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनने की चर्चा थी। लेकिन सौरव राजनीति से दूरी बनाए। रहे अब जब उनको अपमानित करके बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है और आईसीसी का चुनाव नहीं लडऩे दिया जा रहा है तो चर्चा है कि वे तृणमूल के साथ राजनीति शुरू कर सकते हैं।

Sourav Ganguly ममता बनर्जी ने उनके पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा है कि सौरव गांगुली को आईसीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे दिया जाए। हालांकि इसकी संभावना कम है। तभी कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी उनको राज्यसभा का प्रस्ताव दे सकती है।

Sourav Ganguly पश्चिम बंगाल में अगले साल राज्यसभा की कई सीटों के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन सवाल है कि क्या गांगुली उनका प्रस्ताव स्वीकार करेंगे। राज्यसभा के कई प्रस्ताव उनको पहले भी मिल चुके हैं। उनको पता है कि वे अभी बंगाल के सबसे लोकप्रिय आईकॉन हैं। इसलिए वे अपने को इतने सस्ते में दांव पर लगाएंगे, इसकी संभावना कम है। महाराज के नाम से मशहूर सौरव के बारे में माना जाता है कि वे हमेशा पहले से ज्यादा बड़ी वापसी करते हैं। इसलिए इंतजार करना होगा कि उनकी अगली पारी कैसी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU