Snake Friend Suryakant Sahu छत्तीसगढ़ के धमतरी में सर्प मित्र सूर्यकांत साहू सम्मानित

Snake Friend Suryakant Sahu

Snake Friend Suryakant Sahu  छत्तीसगढ़ के धमतरी में सर्प मित्र सूर्यकांत साहू सम्मानित

 

Snake Friend Suryakant Sahu  धमतरी !  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला प्रशासन ने सर्प मित्र सूर्यकांत साहू को आज सम्मानित किया है।
कलेक्अर सुश्री नम्रता गांधी ने सर्प मित्र सूर्यकांत साहू को अब तक 3500 से अधिक जहरीले सांपों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ने के इस साहसिक कार्य के लिए प्रमाण पत्र और स्नैक स्टिक प्रदाय कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि बेजुबान प्राणियों की रक्षा करना सराहनीय कार्य है, इसके लिये श्री साहू की प्रशंसा की।


Snake Friend Suryakant Sahu  साहू ने बताया कि सांप पकड़ने में रूचि है। लोगों को जब सर्प को पकड़कर मारते देखा तो उनके मन में विचार आया कि इन असहाय प्राणियों की रक्षा करना प्रकृति संतुलन की दृष्टि से जरूरी है। इसके बाद उन्होंने दृढ़ निश्चिय किया कि जैव विविधता एवं सांपों के प्रजाति को बचाने हरसंभव कोशिश करेंगे।

लोगों के घरों में घुसे सांप की जानकारी मिलते ही वे उसे पकड़कर वनों में छोड़ देते हैं। वे वर्ष 2008 से लगातार रूद्री और रूद्री से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में जाकर काफी जहरीले सर्प पकड़ने का कार्य किया।

Chief Minister Yogi Adityanath योगी समेत यूपी के कई मंत्रियों ने एक्स पर जोड़ा ‘मोदी का परिवार’

इसके लिए वह किसी से पैसे भी नहीं लेते। उन्होंने अब तक विषैले सर्प जैसे करैत, नाग, रसैल, वाईपर तथा गैर विषैले सर्प असोड़िया, डोड़िया, अहराज, अजगर इत्यादि प्रजाति के कुल 3500 सांपों को पकड़कर बरारी, खिरकीटोला व सोरम के जंगलों में छोड़ा है। सर्पों के संरक्षण व व्यवस्थापन कार्य की वजह से उन्हें सर्प मित्र भी कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU