CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक अत्यंत चौंकाने वाली घटना का सामना किया गया है, जिसमें एक पुलिस जवान ने अपनी सर्विस रायफल से देर रात कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद, लोगों में दहशत फैल गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अभिषेक पल्लव ने जवान को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह जवान शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य युवती के साथ अवैध संबंध रखता था। युवती ने कुछ दिन पहले जवान के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि उसे बाद में जमानत मिल गई है।
विकास उपाध्याय ने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का लगाया आरोप
जानकारी के मुताबिक, यह युवती जवान से शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी, जिसे लेकर जवान परेशान रहता था। बीते कल देर रात, जवान ने पहले ढाबे पर, फिर पेट्रोल पंप में और अपने घर के बाहर फायरिंग की।
मामले की भनक लगते ही पुलिस ने जवान को गिरफ्तार किया और उसकी रायफल को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने जवान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।