Skti collector सक्ती कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

Skti collector

Skti collector  सक्ती कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

Skti collector  सक्ती ! जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के जैजैपुर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।

Skti collector  इस अवसर पर धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनसे धान की रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान की उत्पादन और समिति में मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या नहीं होगी। पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा।

Skti collector  इस अवसर पर समिति प्रबंधक को निर्धारित नियमों के तहत टोकन जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नमी नापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा का भी अवलोकन किया।

समितियों में नमी रहित और गुणवत्ता युक्त धान की ही खरीदी की जाएगी। धान की खरीदी ढेरी लगाकर ही की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की समझौता नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों से प्राप्त की जा रही बारदाना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और किसानों से प्राप्त बारदानों की पावती किसानों को प्रदान करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होने डेनेज, पानी निकासी, स्टेकिंग, परिवहन, धान खरीदी की मात्रा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU