Sports competitions : महिला दिवस पर एसकेएमएस ने किया खेल स्पर्धाओं का आयोजन

SKMS organized sports competitions on Women's Day

महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरूस्कृत

बचेली। श्रमिक संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) बचेली द्वारा अंतर्राष्ट्ीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महिलाओ के लिए स्थानीय केन्द्रीय विघालय मैदान में विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओ का आयेाजन किया गया। मुख्य अतिथि तेजस्वनी महिला समिति की अध्यक्ष एल. सुजाता वेंकटश्वर्लु व विशेष अतिथि पालिकाध्यक्ष पूजा साव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

खेलो में रस्सा खींच, 50 मीटर दौड़, सुई धागा दौड़, चम्मच गोली दौड़, म्यूजिक चेयर, बालिकाओ के लिए 100 मीटर दौड़, गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएॅ आयेाजित की गई। नगर के सैकड़ो महिलाओ ने भाग लिया। जिसमे विजेताओ को आकर्षक पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।इस दौरान श्रमिक संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिलाओ व् बालिकाओ की मौजूदगी रही।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU