Strike- व्यापारियों की हड़ताल से मंडियों में सन्नाटा

नहीं हो पाई अनाज खरीदी

भोपाल। राजधानी की करोंद अनाज मंडी सहित प्रदेश की 230 मंडियों में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। अमूमन दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली अनाज की नीलामी नहीं हुई। शाम 6 बजे तक कुछ किसान ट्रैक्टरों से मंडियों में गेहूं, सोयाबीन, चना समेत अन्य अनाज लेकर पहुंचे भी, लेकिन अनाज व्यापारियों ने अनाज की खरीदी करने से मना कर दिया।
मप्र सकल अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आह्वान पर प्रदेश भर के अनाज व्यापारियों ने मंडी शुल्क 1.5 प्रतिशत से कम करके एक प्रतिशत करने, निराश्रित शुल्क हटाने, लाइसेंस नवीनीकरण की अनिवार्यता हटाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इसका असर मंडियों में होने वाली अनाजों की खरीदी पर पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU