Shardiya Navratri : नवरात्रि 15 से, बाजार हो रहा तैयार…!

Shardiya Navratri :

राजकुमार मल

 

Shardiya Navratri : प्रतिमा निर्माण का प्रथम चरण शुरू

 

Shardiya Navratri :  भाटापारा– शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। देवी मंदिरों में आवश्यक तैयारियां चालू हो चुकी हैं, तो देवी प्रतिमाओं के निर्माण का पहला चरण पूरा करने की ओर हैं मूर्तिकार।

शारदीय नवरात्रि के लिए देवी मंदिरों में तैयारी की शुरुआत होने लगी है। अंचल के लगभग सभी मंदिरों के साथ-साथ दुर्गा उत्सव समितियां भी सक्रिय हैं। इधर बाजार भी इस उत्सव के दौरान उपभोक्ता मांग वाली सामग्री में मांग की प्रतीक्षा कर रहा है।

Shardiya Navratri : बन रही रूप-रेखा

 

 

शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ 15 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि के लिए देवी मंदिरों में आवश्यक सामग्रियों की सूची बनाई जा रही है। बाजार की स्थिति पर गंभीरता के साथ, न केवल नजर रखी जा रही है बल्कि रंग-रोगन, बिजली के जरूरी सामान की पूछ-परख की जा रही है। सर्वाधिक ध्यान उस तेल पर है, जिसका उपयोग ज्योति कलश में व्यापक रूप से किया जाता है।

मूर्तिकार हुए सक्रिय

 

Shardiya Navratri : आकर्षक श्री गणेश प्रतिमाओं को आकार देने के बाद, अब मूर्तिकारों ने नवरात्रि के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जरूरी सामान की खरीदी पूर्ण कर लेने के बाद, मूर्तिकार मौसम साफ होने की प्रतीक्षा बेसब्री के साथ कर रहे हैं ताकि मिट्टी का काम चालू किया जा सके। श्री गणेश का भरपूर आशीर्वाद मिलने के बाद, अब मां भगवती की कृपा की आकांक्षा रख रहे हैं मूर्तिकार।

होलसेल कंप्लीट

 

 

खाद्य तेल, शुद्ध घी, नारियल, प्रसाद, चुनरी और फलाहारी सामग्री। यह सब मांग में, पर्व के दौरान खूब रहते हैं। होलसेल मार्केट ने ऑर्डर के बाद सप्लाई लाईन दुरुस्त कर ली है। मांग वाली जगह पर इन्हें पहुंचाया जाने लगा है। यह काम चालू माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद बारी है रिटेल काउंटरों की, जिन्होंने अपने संपर्क बढ़ाने चालू कर दिए हैं। तैयारी से अच्छे बाजार की संभावना बन रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU