(Shakti BJP) सक्ती भाजपा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई

(Shakti BJP)

(Shakti BJP) जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला संगठनप्रभारी गुरूपाल भल्ला की उपस्थिति में हुई बैठक

(Shakti BJP) सक्ती !  भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ति की प्रथम कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय सक्ति में संपन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से जिला संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला उपस्थिति थे।

जिलाध्यक्ष ने संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्यों से सुझाव लिए और मंडल के कार्यों की समीक्षा कर मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रमों को समय सीमा में करने के लिए निर्देशित किया।

संगठन प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सक्ती जिले की तीनों सीट हमारे लिए महत्वपूर्ण है और आने वाले चुनाव में हम सभी को मिलजुलकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लगभग 12 लाख आवास राज्य की भूपेश सरकार ने लोगो तक नहीं पहुंचने दिए !

जिसको लेकर हम मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत जनता के पास लेकर जाना है और कांग्रेस के इस षड्यंत्र को उजागर करना है और विश्वास दिलाना है भाजपा आमजनमानस के मुद्दो के लिए हर लड़ाई लड़ती है और हम उनके इस हक के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा में हमको एक कार्यक्रम विकास खोजो के माध्यम से जनता के बीच जाना है और उस क्षेत्र की हर समस्या को उनको बताना है और जनता के साथ उस समस्या के समाधान के लिए हमे हर लड़ाई लड़नी है।

जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यसमिति सदस्यों से सुझाव लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और नई टीम को उनके दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

आगे उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के सभी कार्यों को मंडल से बूथ स्तर तक मिलजुलकर गंभीरता से संपादित करना है और पार्टी की रीति नीति और विचारों को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जोड़ना है।

जिलाध्यक्ष ने सभी मंडलों के नवनियुक्त प्रभारियों की नियुक्ति की और यह अपेक्षा की है प्रभारी और मंडल अध्यक्ष तालमेल बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव और पूर्व विधायक खिलावन साहू ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री टिकेश्वर गबेल और गगन जयपुरिया ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में प्रीतम सिंह गबेल, रामावतार अग्रवाल, भूषण चंद्रा, गोपी सिंह ठाकुर, मांगेराम अग्रवाल, भुवन भास्कर यादव, घनश्याम साहू, अन्नपूर्णा राठौर, नेतराम चंद्रा, रामनरेश यादव, कृष्ण कुमार देवांगन, धनंजय नामदेव, रमेश सिंघानिया,

अरुण शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमन डालमिया, मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, घसियाराम यादव, प्रभास सिंह ठाकुर, घसीराम अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता कृष्णकुमार गवेल,चंद्रकुमार चंद्रा, भूपेंद्र यादव, सुखदेव खूंटे, बबलू मैत्री, संतोष राठौर, नीलकंठ सोनी, हरदयाल पटेल, कवि वर्मा, राजेंद्र चौधरी, टिकेंद्र सिंह बनाफर, दीपक अग्रवाल, नितिन सोनी,अभिषेक बंशल धीरेंद्र खूंटे, नरसिंह साहू,

दीपक गुप्ता, राजेंद्र राठौर, नारायण राठौर, परसन राठौर, कमलेश जांगड़े, रूपा सिंहदेव मोहन कुमारी साहू, धनेश्वरी साहू, उत्तर देवी चंद्रा, पुष्पेंद्री कसेरा, गेंदराम मनहर, पहलवान दास महंत, नटवर गोंड, सतीश कश्यप,

गिरिजा शंकर यादव, किशोर आजाद, मोहरसाय, रोहित चंद्रा, रवि गबेल, प्रमोद देवांगन, रेवतीनाथ साहू, टिकेश्वर पटेल, रंजन सिन्हा,उदय वर्मा,भुनेश्वर यादव,संतोष देवांगन गोविंद चक्रधर साहू, योगेशनारायण चंद्रा, रमेश महंत, नीलांबर सिंह राज, ईश्वरी सिदार, रामनरेश साहू एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी -धनंजय नामदेव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU