Science College Ground of Rajdhani Raipur प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में  विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ, राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ, देखिये VIDEO

Science College Ground of Rajdhani Raipur

रमेश गुप्ता

Science College Ground of Rajdhani Raipur विशाल जनसमूह के बीच संभाली राज्य की बागडोर

 अरूण साव एवं  विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

 

https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1734886722499141955?t=aT2Mz0bSLyvzUz4Q9HW7JA&s=08

 

Science College Ground of Rajdhani Raipur रायपुर !   प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री  रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद  जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री  हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री  प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री  माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव,  विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

 

lok sabha breaking लोकसभा में दो दर्शकों के कूदने पर विपक्ष ने किया राज्यसभा में बहिर्गमन

 

Science College Ground of Rajdhani Raipur राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में  अरूण साव एवं  विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं  भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद  ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने किया।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU