Sarva Pitru Amavasya 2023 : इस सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर करे ये उपाय….दूर होगी पितरों की नाराजगी

Sarva Pitru Amavasya 2023

Sarva Pitru Amavasya 2023

 

Sarva Pitru Amavasya 2023 :  अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्‍या पड़ती है. अश्विन मास के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर 2023 की रात 09 बजकर 50 मिनट पर होगा तथा 14 अक्टूबर की रात 11 बजकर 24

Sarva Pitru Amavasya 2023
Sarva Pitru Amavasya 2023

Haryana Bhiwani Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 5 दोस्त समेत 6 लोगों की मौत…

Sarva Pitru Amavasya 2023 : मिनटपर ख़त्म होगी. उदया तिथि के मुताबिक, इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी. वही इस दिन किए गए कुछ विशेष उपायों से पितरों की नाराजगी दूर होती है तथा पूर्वज प्रसन्न रहते हैं। आइये आपको बताते हैं सर्वपितृ अमावस्या के विशेष उपायों के बारे में…

https://jandharaasian.com/amitabh-bachchans-birthday-today/

गरीबों को भोजन कराएं:-
सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मण को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएं। इसके साथ ही गरीब एवं जरूरतमंदों को भी भोजन कराएं। पूर्वजों के नाम पर भोजन निकालें और किसी खुले स्थान या छत पर रख दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

Sarva Pitru Amavasya 2023
Sarva Pitru Amavasya 2023

दान-पुण्य करे
सर्व पितृ अमावस्या के दिन दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे पितरों के आत्मा को शांति प्राप्त होती है। इस दिन कपड़ा, अनाज, गाय का घी, चांदी और काले तिल का दान बेहद शुभ माना जाता है।

तर्पण दें: 
यदि पितृ पक्ष के चलते पितरों को तर्पण नहीं दे पाएं, तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण अवश्य देना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर के पूर्वज प्रसन्न होते हैं एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पशु-पक्षियों का ध्यान रखें
सर्व पितृ अमावस्या के दिन पशु-पक्षियों के लिए भोजन अवश्य निकालें। श्राद्ध के लिए सात्विक भोजन तैयार करें।  ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं तथा आशीर्वाद देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU