Saraswati Shishu Mandir : असुविधाओ के बीच डॉ प्रफुल्लचंद्र राय ने किए कई अविष्कार,  अब आपकी बारी

Saraswati Shishu Mandir :

Saraswati Shishu Mandir असुविधाओ के बीच डॉ प्रफुल्लचंद्र राय ने किए कई अविष्कार,  अब आपकी बारी

 

 

Saraswati Shishu Mandir भानुप्रतापपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में महान वैज्ञानिक डॉ प्रफुल्लचंद्र राय की जयंती को 25 जुलाई से 2 अगस्त तक विज्ञान सप्ताह के रुप में मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, विज्ञान माँडल प्रदर्शनी, नृत्य, लघु नाटक आदि का आयोजन किया गया।

2 अगस्त को समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार दुबे ने कहा महान वैज्ञानिक डॉ प्रफुल्लचंद्र राय ने कहा यह वैज्ञानिक प्राचीन समय मे जब बिजली सहित तमाम सुविधाएं नहीं थी तब उन्होंने रसायन के क्षेत्र में कई अविष्कार किये, वर्तमान में सुविधाएं है उनको याद करने का मतलब है उनके जैसे कोई नया अविष्कार करे आप सब इसके बारे में सोचे और करे।

 

विज्ञान तथ्यों के आधार पर होता है। जैसे बच्चों ने माँडल बनाया है वह तथ्य है। हम सब पर्यावरण से हम सब जुड़े हुए है अपने जीवन वृक्षारोपण जरुर करना चाहिए। विज्ञान ने कई लाभ है पर इसके नुकसान भी है, हमे तय करना है और इनके लाभ को समझकर कार्य करना है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने कहा बच्चों ने अच्छे-अच्छे मॉडल बनाया है, इसे बनाने का उद्देश्य है उसे असल जिंदगी में अमल करना है।

 

New Delhi Big News : विदेशों में प्राण त्याग वाले भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर के लिए ऑनलाइन सुविधा

 

 

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया। बच्चों के द्वारा मौके पर नृत्य, भाषण, औषधि पौधों के महत्व की भी जानकारी दी। प्राचार्य थानुराम सिंह,रविशंकर दुग्गा, अजय मंडावी ने वैज्ञानिक डॉ प्रफुल्ल चंद्र राय के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU