SAIL Golden Jubilee सेल ने कहानी प्रतियोगिता में हिंदी का पहला पुरस्कार दानी प्रसाद शर्मा को

SAIL Golden Jubilee

SAIL Golden Jubilee सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता –2022

SAIL Golden Jubilee नयी दिल्ली !   स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता –2022” में हिंदी वर्ग का पहला पुरस्कार दानी प्रसाद शर्मा (भिलाई) और अंग्रेजी वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुश्री सुमोना राठौर (दुर्गापुर) को दिया गया है।

SAIL Golden Jubilee भेल की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में इस प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी गयी है। सेल ने अपनी स्थापना (24 जनवरी, 1973) के “स्वर्ण जयंती वर्ष” में 27 मई, 2022 को यह प्रतियोगिता प्रारंभ की थी। हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की गई, इस प्रतियोगिता की विषय वस्तु थी ‘पिछले पांच दशकों में सेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान।’

विज्ञप्ति के अनुसार हिन्दी श्रेणी के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार दानी प्रसाद शर्मा (भिलाई), छत्तीसगढ़, द्वितीय पुरस्कार डॉ. कमलेश गोगिया (रायपुर) छत्तीसगढ़, तीसरा पुरस्कार रमेश चंद (लक्ष्मी नगर) नयी दिल्ली, सांत्वना पुरस्कार सुश्री अनीमिका सहाय (गाजियाबाद) उत्तर प्रदेश को दिया गया है।

SAIL Golden Jubilee अंग्रेजी श्रेणी के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार विजेता सुश्री सुमोना राठौर, (दुर्गापुर) पश्चिम बंगाल, द्वितीय पुरस्कार सुश्री अनिंदिता महापात्रा, राउरकेला, ओडिशा, तृतीय पुरस्कार के संयुक्त विजेताओं में सुश्री मुनमुन मित्रा, राउरकेला, ओडिशा, अभिलाष कुमार शर्मा, बर्नपुर, पश्चिम बंगाल, राजीब बनर्जी, रांची, झारखण्ड, पीयूष कमल, बर्नपुर, पश्चिम बंगाल

सुश्री अद्विका सहाय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

SAIL Golden Jubilee विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किये जाएंगे।इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल दिखाने के लिए अवसर प्रदान करना था, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU