Rajnandgaon news update भाजपा की देन है मेडिकल कॉलेज अस्पताल की समस्याएं  : किशन खंडेलवाल

Rajnandgaon news update

Rajnandgaon news update भाजपा के कार्यकर्ता अपने ही विधायक का खोल रहे हैं पोल

Rajnandgaon news update राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सत्ता के लिए मेडिकल कॉलेज में जाकर समस्याएं देख रहे हैं जबकि मेडिकल कॉलेज की समस्याएं भाजपा का ही देन है लेकिन राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को गुमराह करने के प्रयास करते हुए मेडिकल कॉलेज में भाजपा के कार्यकर्ता समस्या में समाधान ढूंढ रहे हैं जबकि भाजपा खुद अपने आप में समस्या है खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य  खंडेलवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ रमन सिंह एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह राजनांदगांव विधानसभा सहित जिले में अपना उपलब्धि आम जनता को बतलाए जो 15 साल के भाजपा कार्यकाल में आम जनता के लिए भाजपा से समस्या बनकर आम मतदाताओं को विकास के नाम पर गुमराह कर रहे थे। आज वही समस्याओं को लेकर आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए साढे 4 साल के बाद भाजपा के कार्यकर्ता ने मेडिकल कॉलेज में जाकर समस्या में समाधान ढूंढ रहे हैं।

खंडेलवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए बताया साढे 4 साल तक समस्या मेडिकल कॉलेज में क्यों नहीं ढूंढे और विधायक डॉ रमन सिंह कितने बार मेडिकल कॉलेज में समस्याओं से रूबरू हुए हैं जरा अपने विधायक को पूछिए भाजपा के 15 साल में इतनी समस्याएं पैदा करके रखे थे जो साढे 4 साल में कांग्रेस के सरकार में समाधान निकाल रहे हैं जिससे आम जनता भी कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता को एहसास होने लगे हैं भाजपा के ही विधायक डॉ रमन सिंह साढ़े 4 साल तक कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज से अपने विधायक की उपलब्धि देख रहे हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेज में भाजपा के कार्यकर्ता निष्क्रिय विधायक के कार्यकाल में समस्या देखकर भाजपा के कार्यकर्ता स्वयं डॉ रमन सिंह को कोस रहे हैं।

डॉ रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक होने के नाते मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नर्स अन्य स्टाफ से कितने बार समस्याओं को जानने के लिए रूबरू हुए हैं भाजपा के कार्यकर्ता अपने विधायक से पूछिए 15 साल में क्या-क्या विकास किए हैं जिस प्रकार से मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है इसके लिए पूर्ण रूप से 15 वर्ष तक भाजपा सत्ता में रहने का दुष्परिणाम मेडिकल कॉलेज भोग रहे हैं इसी प्रकार विधायक रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह भाजपा का झंडा भी पकड़े नहीं थे और सीधा जिले का सांसद बनाकर राजनांदगांव जिले वासियों में साबित कर दिए हैं।

भाजपा में सांसद प्रत्याशी के लिए उपयुक्त अभिषेक सिंह के अलावा और कोई नहीं थे। 5 साल तक रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह सांसद बनने के बाद जिले के लिए क्या सौगात और क्या विकास किए हैं यह अपने कार्यकर्ताओं को पहले बताएं भाजपा सरकार के 15 वर्ष के विकास कार्य किए हैं जिसका परिणाम सड़क भवन की दुर्गति देख कर ही समझ में आते हैं आज 15 वर्ष राज करने वाला विधायक डा.रमन सिंह विकास कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते तो समय से पहले निर्माण कार्य जर्जर स्थिति में नहीं होते ठीक उसी प्रकार मेडिकल कॉलेज को आनन-फानन में सत्ता जाने के डर से पहले स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किए हैं जबकि पूर्ण रूप से मेडिकल कॉलेज सुविधा युक्त नहीं होने के बाद हैंड ओवर क्यों किए भाजपा के कार्यकर्ता अपने विधायक डॉ रमन सिंह से पूछिए डॉ रमन सिंह को एहसास होने लगे हैं कहीं राजनांदगांव विधानसभा कांग्रेस की झोली में ना चला जाए !

इसलिए अब चुनावी नजदीकी को देखते हुए अपने आपको सक्रिय विधायक की परिचय दे रहे हैं लेकिन कितने निष्क्रिय विधायक हैं भाजपा के कार्यकर्ता के साथ राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदाता को भी भली-भांति जानते हैं डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन वह सपना को चुरा चूर करने के लिए आम जनता भी तैयार हैं क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी राजनांदगांव विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जानते हैं चुनाव के पहले मोबाइल वितरण करके मतदाता के जेब से सीधा मोबाइल कंपनी को फायदा पहुंचाने के सिवाय कुछ नहीं किया है क्योंकि आम जनता को मोबाइल की जरूरत नहीं है 15 साल तक भाजपा राज किए हैं गरीब मजदूर मध्यम शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार की उपलब्ध के बारे में सोचना था। भाजपा कांग्रेस सरकार के साढे 4 साल में समस्या ढूंढ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU