(Rajnandgaon News Today) हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सालिक झिटिया में हुआ भव्य स्वागत

(Rajnandgaon News Today)

(Rajnandgaon News Today) हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सालिक झिटिया में हुआ भव्य स्वागत

(Rajnandgaon News Today) राजनांदगांव। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जारी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का ग्राम सालिक झिटिया में भव्य स्वागत किया गया। यहां भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा करने वाली कांग्रेस नेता व एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे के साथ ही जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू सहित अन्य मौजूद थे।

(Rajnandgaon News Today) 17वें दिन यह यात्रा अर्जुनी सेक्टर के ग्राम झिका से शुरु होकर ग्राम केसला पहुंची। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण इसमें शामिल हुए। नेताओं ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया और राज्य सरकार की योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
यात्रा के दौरान ग्राम सालिक झिटिया में ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष चुम्मन साहू के नेतृत्व में यात्रा के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थी।

(Rajnandgaon News Today) यहां सभा के आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में चुम्मन साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे का अभिवादन किया। उन्होंने कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश का हर व्यक्ति देश को अपना समझे ये जरुरी है।

लोगों के बीच जो भय व्याप्त है उसे खत्म करने की जरुरत है। आज हिंदू अपने आपको हिंदू कहने से डर रहे हैं…मुसलमान अपने आप को मुसलमान कहने से डर रहे हैं..इसे ही खत्म करने और सभी के बीच भाईचारे को बढ़ाने..एक-दूसरे को जोड़ने के लिए कांग्रेस यात्रा करते हुए आपके बीच पहुंच रही है।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की योजनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। न्याय योजना, गोधन योजना के अलावा कृषि और इसके उत्पादों के बढ़ावा देना, सरल धान खरीदी और परिवहन की व्यवस्था जैसे कई पहलु हैं जिनसे प्रदेशवासी खुशहाल और संपन्न हो रहा है।

महिला समूहों को आगे बढ़ाकर महिला सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किए जाने के लिए योजनाएं लायी गई हैं। आज छत्तीसगढ़ के उत्पदों को वैश्विक बाजार में पहचान हासिल हो रही है।

कार्यक्रम में शामिल पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र बोरकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या साहू, डॉक्टर नरेंद्र साहू, महामंत्री राजेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी गौतम वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, ब्लॉक किसान कांग्रेस महामंत्री हेमंत साहू, जोन प्रभारी वारेन साहू, सेक्टर प्रभारी देवेन्द्र साहू, रामकुमार वैष्णव, नीलम गोस्वामी, दूरदार्सन साहू, युवा मितान क्लब सालिक झिटिया अध्यक्ष महेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU