Rajasthan Murder Case : हैरान कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा……

Rajasthan Murder Case

Rajasthan Murder Case

 

Rajasthan Murder Case : बांसवाड़ा: पुलिस के अनुसार एक युवती जो अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना चाहते थी उसने अपनी ही सहेली की हत्या कर दी। कातिल सहेली ने उसकी लाश को अपने कपड़े पहना दिए और उसे कुंए में डाल दिया।

Breaking News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहायक समेत 12 स्थानों पर ईडी की रेड

Rajasthan Murder Case : ऐसा इसलिए ताकि घरवालों को लगे कि वह मर चुकी हैं और फिर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुकून से जिंदगी बिता सके। पुलिस ने इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए कातिल युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया हैं। हैरान कर देने वाला पूरा मामला बांसवाड़ा के सल्लेपाट इलाके का हैं।

घटना 1 फरवरी की है। नैना की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसकी 15 साल की बेटी नैना 10वीं क्लास में पढ़ती है। 1 फरवरी को शाम को 4 बजे स्कूल से घर आई और रात को 9 बजे दादी के घर पढ़ने जा रही हूं ऐसा कहकर निकली थी।

https://jandhara24x7.com/index.php/2024/02/05/chhattisgarh-news-11/

उसके बाद वापस घर नहीं आई। छानबीन शुरू हुई तो अगले दिन यानी 2 फरवरी को दोपहर में उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे घाव थे। कलाई भी काटी गई थी। नैना ने जो कपड़े पहने थे वो उसके नहीं बल्कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली रागिनी के थे।

मामले में जब रागिनी से सम्पर्क किया गया तो वह घर से गायब मिली। वही इस दौरान गांव का उसका प्रेमी भी घर से नदारद था। दोनों को पुलिस ने ट्रेस करते हुये गुजरात से गिरफ्तार कर लिया हैं। रागिनी  ने मर्डर को अंजाम देना कबूल लिया हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU