Raipur Lok Sabha seat  रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में किया धुआंधार चुनाव प्रचार

Raipur Lok Sabha seat

Raipur Lok Sabha seat  रायपुर लोकसभा  प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में किया धुआंधार चुनाव प्रचार

 

 

Raipur Lok Sabha seat खरोरा।  रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के शिक्षा, संस्कृति व पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  ने अपने ग्रामीण चुनाव प्रचार के तहत धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरा का दौरा किया

मुरा में सर्वप्रथम उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखन लाल मिश्र जी के प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया| तत्पश्चात् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र सेवानिवृत आई.ए.एस. एवं भाजपा नेता  गणेश शंकर मिश्रा  ने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा की, रायपुर लोकसभा के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से  बृजमोहन अग्रवाल जी को कम से कम 1 लाख से भी अधिक वोट से जीत दिलाएं, इसके बाद  कैबिनेट मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल  ने मिश्रा परिवार के कुलदेवी माँ महामाया मन्दिर में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की ख़ुशहाली के साथ-साथ इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत की कामना की एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा के 400 पार का लक्ष्य नारा दोहराते हुए लोगों से कमल छाप पर वोट देने की अपील भी किया|

Eid festival Saraipali माह भर रोजा रखने के बाद मुस्लिमजनों ने मनाया धूमधाम से ईद का त्यौहार

 

 

इस अवसर पर रायपुर के वर्तमान सांसद  सुनील सोनी ,  गणेश शंकर मिश्र  भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश पर्यावरण प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता  विधान मिश्रा , जगदीश वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक मुरा,  केवरा बाई वर्मा उपाध्यक्ष खरोरा मंडल भाजपा, नंदपाल जी पूर्व सरपंच मुरा,  राजकुमार ठाकुर जी किसान मोर्चा भाजपा,  लेखुराम सेन  एवं मुरा के सैंकड़ों ग्रामवासी भी उपस्थित थे|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU