Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में रमन समेत कई भाजपा उम्मीदवारों को निर्णायक बढ़त

Raipur Breaking :

Raipur Breaking :  छत्तीसगढ़ में रमन समेत कई भाजपा उम्मीदवारों को निर्णायक बढ़त

Raipur Breaking :  रायपुर !  छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह समेत कई भाजपा उम्मीदवारों को मतगणना में निर्णायक बढ़त मिल गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह राजनांदगांव सीट पर लगभग 25 हजार,रायगढ़ सीट पर भाजपा के ओपी चौधरी ने 35 हजार,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव लोरमी सीट पर 16 हजार,अन्तागढ़ सीट पर भाजपा के विक्रम उसेन्डी ने 13 हजार वोटो से निर्णायक बढ़त बना ली है।

Raipur Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट पर चार हजार वोटो से आगे है।उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों में केवल उमेश पटेल खरसिया से, लौही लोहारा से अनिला भेंडिया ही आगे चल रही है।उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,मंत्री ताम्रध्वज साहू,मंत्री कवासी लखमा,मंत्री रविन्द्र चौबे,मंत्री मोहम्मद अकबर,मंत्री जयसिंह अग्रवाल,मंत्री रूद्र गुरू पीछे चल रहे है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सात हजार वोटो से पीछे चल रहे है।

Raipur Breaking : रूझानों में भाजपा लगातार चल रही है। 90 सदस्यीय विधानसभा में ताजा रूझानों में भाजपा 53 सीटो पर तथा कांग्रेस 35 सीट पर आगे चल रही है जबकि दो सीट पर अन्य आगे बताया जा रहा है।

MP Politics : मुख्यमंत्री शिवराज 40 हजार मतों से आगे

रायपुर जिले की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि बस्तर संभाग की 12 में नौ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU