Raipur Breaking : जनमंच पर “संतुलन का समीकरण” कार्यक्रम का आयोजन : “क्या क्राइम ग्राफ बनेगा चुनावी मुद्दा” प्रशासन कहां है विफल

Raipur Breaking :

Raipur Breaking : बच्चों और युवाओं को नैतिक शिक्षा देने की है जरूरत,  क्राइम पर लगेगा अंकुश

 

“क्या क्राइम ग्राफ बनेगा चुनावी मुद्दा” विषय पर परिचर्चा का आयोजन

 

 

Raipur Breaking : रायपुर। देश सहित प्रदेश में भी अपराध के ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ  कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी क्राइम हो रहे हैं। इस पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाकर गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन अपराध का ग्राफ पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। इस साल भी कई तरह की घटनाएं घटी है। वहीं वर्तमान में इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। एशियन न्यूज के खास कार्यक्रम संतुलन का समीकरण में इसी अहम मुद्दे “क्या क्राइम ग्राफ बनेगा चुनावी मुद्दा” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। और यह जानने का प्रयास किया गया कि इस कानून व्यवस्था पर सिविल सोसायटी और राजनीतिक दल की क्या राय है क्या आज जन को भी लगता है कि प्रदेश में क्राइम बढ़ा है? इसपर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन क्या कर रही है? क्या राजनेतिक पार्टियां यह मुद्दा केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठा रहे हैं। इन तमाम मुद्दों की पड़ताल की गई। जहां शहर के आम लोग और राजनीतिक दलों के प्रमुख ने प्रमुखता से अपनी बातें रखी। जिसमें कई अहम बात निकल कर सामने आया।

इन दिनों जिस तरह से अपराध के ग्राफ बढ़े हैं वाकई में यह चिंता का विषय है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं विगत कुछ महीनों में प्रदेश में ऐसी कई घटनाए घटी है जो इंसान को झकझोर दिया है। ऐसे में शासन और प्रशान पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष इसपर अंकुश लगाने की प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर एशियन न्यूज के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा ने कहा की छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस चुनाव में कई अहम मुद्दे हैं जिस पर राजनीतिक पार्टियों को फोकस करना है।उन्होंने कहा कि हम संतुलन का समीकरण में बैलेंस इक्वेशन तलासने की कोशिश कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ क्या इस बार चुनावी मुद्दा बनेगा? क्या आपराधिक परिवर्तियों वाले नेता या फिर जो कार्यकर्ता हैं उनको पार्टियां दरकिनार करेगी या फिर से उन्हें टिकट देगी। उन्होंने कहा कि पहले जो राजनीतिक पार्टियों की मुद्दे रोजी-रोटी कपड़ा और मकान जैसी मुद्दे थी लेकिन वर्तमान में राजनीतिक पार्टियों के मुद्दे बदल गए हैं अभी ज्यादातर राजनीतिक पार्टियां धान,  बेरोजगारी, धर्म,  क्राइम और ऐसे कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मुद्दे हैं जिसपर पार्टियां चुनाव लड़ती है। लेकिन  इस बार विधान सभा चुनाव में अहम मुद्दा क्या रहेगा ये अहम सवाल है।

Raipur Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल ने कहा प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में नशा का कारोबार है  फल फूल रहा है। इसी से क्राइम के ग्राफ भी बढ़ रहे हैं जिस प्रकार से वर्तमान में शहर के युवा गिला और सूखा नशा में लिप्त हैं वह चिंता जनक है उन्होंने कहा कि अभी शहर में कई ऐसे कम उम्र के बच्चे मिल जाएंगे जो नशे में धुत मिलेंगे। इससे कहीं न कहीं क्राइम भी बढ़ रहा है।  यह नकारा नहीं जा सकता है कि इस पर नियंत्रण करने की जवाब देही सरकार और प्रशासन की इससे वह अपना पीछा नहीं छुड़वा सकती है। अगर इससे क्राइम बढ़ रहे हैं तो यह पुलिस और शासन की नाकामी है उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कारण है कि प्रदेश में क्राइम के ग्राफ बढ़े हैं उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाएं और बच्चियों सुरक्षित नहीं है आए दिन बच्चों के साथ घिनौने हरकत हो रही है लेकिन इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है ऐसे में शासन प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

एशियन न्यूज के सीनियर एचआर शकील साजिद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस प्रकार से क्राइम ग्राफ बढ़ रहे हैं हम सभी को मिलकर इसे दूर करना होगा। यह केवल पुलिस प्रशासन की जवाबदेही नहीं है हम सभी नागरिक भी अपने घर में बच्चों को अच्छी तालीम देकर इसपर नियंत्रण पा सकते हैं।

 

Raipur Breaking : साइबर क्राइम के प्रति लोगों को करना होगा जागरूक

 

 

अधिवक्ता और भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजिनेश शुक्ला  ने कहा कि साइबर क्राइम को दूर करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेना चाहिए साथ ही इसपर जागरूकता अभियान चलाना होगा इससे जागरूक होंगे और क्राइम ग्राफ में गिरावट आएगी…. उन्होंने कहा कि अभी लोगों को साइबर क्राइम के बारे में पता नहीं है इससे लोग तक के झांसे में आ जाते हैं और उसे पर विश्वास कर लेते हैं इससे ठगी का शिकार भी होते हैं उन्होंने कहा कि इसके निजात के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि इस पर कार्यशाला का आयोजन किया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए।
वहीं समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कैफ मंजूर ने कहा की प्रदेश में जिस प्रकार से अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं यह चिंता का विषय है आज जिस प्रकार से युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं इससे हम सभी को मिलकर दूर करना होगा।

 

लॉ एंड ऑर्डर का उड़ा रहे हैं धज्जियां

भाजपा पार्षद विश्वदिनी पांडेय कहा कि छत्तीसगढ़ में जब 15 साल भाजपा की सरकार थी वह विकास की सरकार थी। जनता ने बहुत उम्मीद से परिवर्तन की थी की कुछ अच्छा हो जाए लेकिन हो क्या रहा है। यहां हर दिन नए नए अपराध सामने आ रहे हैं जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी उस समय लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल नियंत्रित थी…लेकिन अभी मौजूदा समय में लॉ एंड ऑर्डर का लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं सरेआम कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि हर दिन किसी न किसी प्रकार से घटना को अंजाम दिया जा रहा है सबसे बड़े प्रश्न यह है कि लोगों में कानून का डर खत्म हो रहा है लगातार क्राइम की ग्राफ भी पढ़ रहे हैं…उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी सरकार में आती है तो फिर से कानून बहाल होगा।

 

इस दौर में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं

भाजपा प्रचार प्रसार समिति के मंत्री उर्मिला शर्मा ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ शांत प्रिय लोगों का है उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जिस प्रकार से अपराध हो रहे हैं अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने महात्मा गांधी को को कोट करते हुए कहा कि बापू ने बहुत अच्छी बात कही थी की जब तक महिलाएं सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं लेगी तब तक राष्ट्र और देश का विकास नहीं होगा। वहीं  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया है लेकिन यहां प्रश्न यह उठता है की महिलाएं इतने दुराचार के बाद कैसे काम करेगी। यहां हर दिन किसी न किसी की इज्जत दांव पर लगाया जा रहा है ऐसे में महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षित कर काम करेगी। अगर ऐसे माहौल बनाया जा रहा है।

 

युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ना है आवश्यक

 

Sakti : भगवान का अवतार सनातन की रक्षा करने के लिए ….आचार्य राजेंद्र शर्मा, देखिये Video

समाज सेवी वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस दौर में जिस प्रकार से अपराध के कई प्रकार हैं ऐसे में देखना या होगा कि अपराधी कौन है और किस प्रकार से अपराध में सम्मिलित है अपराधियों को अपराध से दूर रखने के लिए उसे जागरूक करने की आवश्यकता है शिक्षित करने की आवश्यकता है और इसका शुरुआत घर से ही करना चाहिए तब जाकर समाज में जागरूकता फैलेगी साथ ही अपराध प्रवृत्तियों में गिरावट आएगी। वहीं युवाओं को रोजगार से भी जोड़ना होगा। इससे भी क्राइम पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU