rain in Raipur रायपुर में झमाझम बारिश, सुबह तक बरसते रहे बादल

 ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात से सुबह तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक ऊपर चला गया था। दो दिनों तक तापमान बढऩे के आसार हैं। इसके बाद मानसून की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी और बारिश होगी।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहा। भारी बारिश की स्थिति कहीं नहीं बनी। बैकुंठपुर, रामानुजगंज और सोनहत में ही 20 मिमी वर्षा हुई। मनेंद्रगढ़ में 10 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा कुछ जगहों पर सिर्फ हल्की बूंदाबांदी की ही सूचना है। ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा। राजधानी रायपुर में भी पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बौछारें पड़ीं। सोमवार को दिन में भी दोपहर बार हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन का तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक अधिक है। इसी तरह बिलासपुर, जगदलपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, राजनांदगांव और दुर्ग में भी दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहा।

दुर्ग जिले में सोमवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह जहां बादल छाए, इसके बाद तेज बारिश हुई। वहीं दोपहर बाद बादल खुल गए। धूप खिली। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आगामी 48 घंटों में बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जिले में 15 जुलाई के बाद एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU