PS I Box Office : एक दिन में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई, ऐश्वर्या राय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, टूटे सारे रिकॉर्ड
PS I Box Office : मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेलवन I शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
Also read :Vijayadashmi 2022 : दशहरा कब है? जानिए विजयादशमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व
PS I Box Office : इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, तृषा कृष्णन और शोभिता धूलिया मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिली है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
साउथ ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. फिल्म के मेकर्स द्वारा जारी किए गए आंकड़े हैरान करने वाले हैं।
मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं में पहले दिन दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. तमिल सिनेमा के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग है।
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक पोन्नियिन सेलवन 1 ने तमिलनाडु में पहले दिन 25.86 करोड़ का बिजनेस किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। PS1 ओपनिंग डे पर 25.86 करोड़ का बिजनेस कर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
वर्ल्ड वाइड धमाल
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, PS1 दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म है। यूएस में फिल्म ने पहले दिन 1 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।
PS1 की बात करें तो यह कल्कि कृष्णमूर्ति के 1995 के उपन्यास पर आधारित है। यह एक पीरियड ड्रामा है जिसमें दक्षिण के एक पराक्रमी राजा की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में नजर आई हैं। उन्होंने रानी नंदिनी के साथ राजकुमार पजुवूर का किरदार निभाया था। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय लंबे समय के बाद पीएस 1 से बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। वह आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।