Prabuddhajan Sammelan Bhilai – भाजपा का दुर्ग लोकसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन : प्रदेश की भ्रष्ट सरकार पर केंद्रीय नेतृत्व ने टीएस सिंहदेव का लगा दिया चेपा

Prabuddhajan Sammelan Bhilai -

रमेश गुप्ता

Prabuddhajan Sammelan Bhilai भाजपा का दुर्ग लोकसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन

Prabuddhajan Sammelan Bhilai भिलाई । केंद्र सरकार के 9 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन आज भिलाई में किया गया। दुर्ग लोकसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए प्रबुद्धजन सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार पर केंद्रीय नेतृत्व ने टीएस सिंहदेव का चेपा लगा दिया। वहीं मुख्य वक्ता शिवरतन शर्मा ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थितजनों को दी।

प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हम सब केंद्र सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आप सबके बीच हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में प्रबुद्धजन की अहम भूमिका होती है क्योंकि वो समाज को जागरूक करने के जिम्मेदार होते हैं। 2014 के पहले देश में हताशा और निराशा का माहौल था जहां हर जगह केवल भ्रष्टाचार होता था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में भिलाई में स्कूल, कालेज और आईआईटी की स्थापना की लेकिन कांग्रेस के शासन में यहां अवैध व्यापार, अपराध, जुआं सट्टा, शराब और गांजा लाया जा रहा है। भिलाई की ये स्थिति है यहां निगम को सरकारी जमीन बेचकर कर्मियों को पैसा देना पड़ रहा है और पार्षदों को महीनों तक उनका मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदेश सरकार की सच्चाई पता चल गई है इसलिए भ्रष्ट सरकार पर डिप्टी सीएम का चेपा लगा दिया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सायकल का टायर भ्रष्ट हो जाने पर उस पर चेपा लगाया जाता है, वैसा ही चेपा यहां टीएस सिंहदेव का लगा है।

पाण्डेय ने बताया कि भिलाई में भी लंदन के लवर्स स्कवायर की तरह एक टूमोरो लैंड है। जहां लोग खुलेआम अपने कार में शराब पीते हैं, ये लोग रात में आते हैं और अगले दिन सुबह वापस जाते हैं। पुलिस इन्हें देखकर भी मूकदर्शक बनी रहती है औऱ कुछ नहीं कर पाती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवरतन शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों व विकास योजनाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर तबके के लोगों की जरूरतों का खास ख्याल रखा है। केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर लगातार चलती आ रही है। उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली सरकार में डिजिटल युग की शुरुआत हुई।

जिससे आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की साख बढ़ी है, भारत की सेनाएं सुदृढ़ हुई हैं। आत्मनिर्भर भारत से देश और देशवासी मजबूत हुए हैं। आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है।

कार्यक्रम को सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि 9 वर्षों में केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जिसका लाभ हर देश के हर कोने का हर वर्ग का नागरिक ले रहा है। इन कल्याणकारी योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Jharkhand : यूरिया में आत्मनिर्भर बनने की राह पर भारत : दीपक प्रकाश

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक गारगी शंकर मिश्र प्रबुद्धजन सम्मेलन के आयोजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का स्वागत भाषण भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया व आभार प्रदर्शन लोकसभा सहप्रभारी दयवंत बांधे ने किया। मंच संचालन सीए पियूष जैन ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU