Women power प्रदेश की राजनीति में भारी पड़ेगी महतारी

Women power

अखिल पांडे

Women power महिला शक्ति का महत्व प्रदेश की राजनीति में हावी

Women power बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली से यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में महिला शक्ति का महत्व प्रदेश की राजनीति में हावी होने वाला है। आज की रैली के कारण पूरे बिलासपुर शहर की धड़कन धीमी पड़ गई थी, जब रैली की शक्ल में महिला सड़क पर उतरी थी।

Women power हालांकि प्रदेश भाजपा ने एक लाख महिलाओं के आने की बात कही थी, लेकिन जिस तरह हजारों की संख्या में महिलाएं बिलासपुर शहर के बीचों-बीच रैली निकाली उससे आम लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा नेता भूपेश सरकार के खिलाफ पहली बार महिलाओं के पक्ष में एकजुटता के साथ मुखर होते दिखे। इस रैली में डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से नम्बर वन नेता के रूप में उभरे हैं।

Women power राज्य बनने के बाद अब तक हुए विधानसभा चुनाव में 2018 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो भाजपा दो से तीन प्रतिशत अधिक मतों के साथ बहुमत में आई थी। इसमें भी तीसरी पार्टी की मौजूदगी में भाजपा को बहुमत मिल रहा था। लेकिन इस बार मैदानी क्षेत्रों में त्रिकोणीय संघर्ष की नौबत अभी फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है।

Women power ऐसे में कांग्रेस के साथ सीधे मुकाबले में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में किस तरह से मैदान में उतरेगी यह बड़ा प्रश्न है।लेकिन आज की रैली से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को लेकर भाजपा की किस तरह से गंभीर है। महतारी हुंकार रैली से एक बड़ी रणनीति की ओर भाजपा आगे बढ़ती दिख रही है।

दरअसल, पिछले चुनाव में भाजपा 14 सीटों पर सिमट गई थी। उसमें भी त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति में मैदानी क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिली थी। जबकि सीधे मुकाबले में भारी अंतर से भाजपा की हार अधिकांश सीटों पर हुई थी। आने वाले दिनों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में महिला आबादी को साधना भाजपा के लिए एक बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। यह भी नहीं भूलना चाहिए की 2008 व 2013 के चुनाव में महिला वोटरों का बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के कारण रमन सरकार वापस सत्तारूढ़ हुई थी।

अब एक बार फिरसे महिला वोटरों के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति पर भाजपा काम करते दिख रही है। इधर बिलासपुर महतारी रैली में डॉ. रमन सिंह को जिस तरह से पेश किया गया वह भी देखने वाली बात थी। हालांकि महिला रैली होने के कारण स्मृति ईरानी का संबोधन सबसे बाद में रखा गया था। लेकिन इस रैली को भाजपा ने जिस तरह से हाईजैक किया है वह सोचने वाली बात है। क्योंकि स्मृति ईरानी के पहले प्रतिपक्ष के नेता नारायण चंदेल फिर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और आखिर में डा. रमन सिंह का संबोधन हुआ। इससे साफ पता चलता है कि, यह रैली एक बार फिर डॉ. रमन सिंह के जरिए महिला आबादी को अपने पक्ष में लाने की कोशिश है।

Women power रैली में डा. रमन सिंह की सरकार द्वारा शुरू किए गए महिला कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया गया। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा रेडी टू ईट के तहत आंगनबाड़ी में फूड सप्लाई का काम निजी कंपनी को देने से स्थानीय महिलाओं के बेरोजगार होने का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास, सामूहिक कन्या विवाह योजना, बालिकाओं को साइकिल वितरण, महिलाओं को सिलाई मशीन सहित अन्य उपकरण देने की योजना बंद होने, तीर्थ यात्रा योजना बंद करने जैसे मुद्दे उठाए गए। शराबबंदी नहीं होने से महिलाएं अधिक प्रभावित हुई हैं।

Women power इस मुद्दे को लेकर महतारी रैली में ड़ा. रमन सिंह को मुखर होते देखा गया। इससे न केवल महिलाओं का रुझान भाजपा के प्रति बढ़ेगा बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। संगठन में भारी बदलाव होने के बाद भी जो उत्साह कार्यकर्ताओं में नजर नहीं आ रहा था लेकिन आज नजारा बदला हुआ था। बिलासपुर की रैली की सफलता से कहीं न कहीं भाजपा की रणनीतिक जीत है। प्रदेश की राजनीति में जातिगत समीकरण, विकास को शहर के बजाय गांव की ओर रुख करने जैसे मुद्दे के मुकाबले भाजपा का महिलाओं को अपने पक्ष में करने की राजनीति कितनी परवान चढ़ती है यह देखने वाली बात है।

Women power इस सब के बीच भाजपा में यह साफ संदेश गया है कि प्रदेश भाजपा में रमन सिंह सबसे बड़ा चेहरा है।क्योंकि आज की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व रेणुका सिंह के साथ डा. रमन सिंह को आगे किया गया था। जबकि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व नारायण चंदेल किनारे में देखे गए। हालांकि आने वाले दिनों में भाजपा की राजनीति में किस तरह से बदलाव होते हैं यह देखने वाली बात होगी। क्यूंकि अभी जिला अध्य़क्षों की नियुक्तियां की जानी है। ऐसे में यह देखा जाना बाकि है कि भाजपा के आगे की राजनीति किसके नेतृत्व में आगे बढ़ती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU