Politics Breaking काले कारनामे को छिपाने के लिए है कांग्रेस का ब्लैक पेपर : भाजपा

Politics Breaking

Politics Breaking  कांग्रेस का ब्लैक पेपर उसके काले कारनामे को छिपाने के लिए है: भाजपा

 

Politics Breaking  नयी दिल्ली !   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मोदी सरकार की नाकामियों पर ‘ब्लैक पेपर’ निकालने की घोषणा पर पलटवार करते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का ब्लैक पेपर उसके काले कारनामे को छिपाने के लिए है।


Politics Breaking   भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कोई ब्लैक पेपर निकालने की बात की है, वे वास्तव में कांग्रेस के ब्लैक डीड यानी काले कारनामों को छिपाने के लिए ब्लैक पेपर लेकर आ रही है।


प्रसाद ने कहा,“ भ्रष्टाचार और काले कारनामे करने वाली कांग्रेस पार्टी और कर भी क्या सकती है? हम उनकी परेशानी समझते हैं। अब 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, आदर्श घोटाला, सब्मरीन घोटाला सुनने को नहीं मिलता। देश के 10-15 लाख करोड़ रुपए के घोटाले जैसी कहानी अब खत्म हो चुकी हैं।”


Politics Breaking  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत ईमानदारी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपए देश के गरीबों के खातों में भेजे जा रहे हैं। आज बिचौलिए खत्म हो गए हैं, राजकीय स्त्रोतों पर कब्जा किए हुए 10 करोड़ फर्जी खातों को बंद किया गया है।


भाजपा नेता ने कहा, “खड़गे जी और कांग्रेस की परेशानी से भली-भांति परिचित हैं, जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि वह दिल्ली से एक रुपए भेजते हैं,तो गरीब को केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। मोदी सरकार द्वारा अगर एक रुपया भी भेजा जाता है, तो पूरा एक रुपया लाभार्थी तक पहुंचता है। ग्यारह करोड़ अन्नदाताओं को दो लाख करोड़ रुपए सीधा उनके बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं। गरीब, रेहड़ी- पटरी वाले, विश्वकर्मा बंधु, महिलाओं सभी के प्रति चिंता प्रकट की गई है।”


Politics Breaking  उन्होंने कहा,“ आज भारत की अर्थव्ययस्था, दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है। श्री खड़गे और कांग्रेस के समय यह भारत की अर्थव्यवस्था फ्रेजाईल फाइव में थी, देश में नीतिगत पंगुता की स्थिति थी, दुनिया के निवेशक भारत से अपना पैसा निकालना चाहते थे। लेकिन आज भारत की अर्थव्यवस्था पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्दी ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है, भारत में सबसे अधिक फॉरन रिजर्व एवं विदेशी निवेश निरंतर बढ़ रहा है और मेक इन इंडिया कहां से कहां पहुंच चुका है।”


उन्होंने कहा, “खड़गे जी बेरोजगारी का रोना रो रहें हैं, इसके लिए कांग्रेस ने क्या किया था? आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सदन में विस्तार से आंकड़ा दिया कि कर्मचारी भविष्य निधि में 18 करोड़ लोगों का पंजीकरण हुआ है, भारत डिजिटल इकाॅनोमी में तरक्की कर रहा है, मोबाईल मेन्यूफैकचरिंग में दुनिया में दूसरे पायदान पर है, देश में लाखों किलोमीटर सड़कें बन रहीं हैं, महिलाओं का स्वयं समूह आगे बढ़ रहा है, केंद्र सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं, क्या इन सबसे रोजगार के अवसर नहीं बन रहें हैं?” उन्होंने कहा कि आज हवाई जहाज निर्माता कंपनी बोइंग भी भारत में अपना प्लांट लगा रहा है। जब देश में उत्पादन बढ़ेगा, कंपनियां खुलेंगी, तब क्या लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं? जहां तक महंगाई की बात है, खड़गे साहब को कृपा करके नहीं बोलना चाहिए, इनके समय में महंगाई दर 11 प्रतिशत से अधिक थी। आज आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और दुनिया की अनेक बड़ी वित्तीय संस्थाएं यह कह रही हैं कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर श्री खड़गे ने मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया है, जो अत्यंत शर्म की बात है। कांग्रेस पार्टी ने शाह बानो केस एवं तीन तलाक का विरोध किया, ये है इनकी वोट बैंक की राजनीति जो इतनी शर्मिंदगी से भरी है। औपचारिक निमंत्रण के बाद भी कांग्रेस पार्टी करे नेता श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए। कांग्रेस वाले कहां थे और कहां पहुंच गए हैं! कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ वोट पाने के लिए जो मतभेद करने की कोशिश की है, देश की जनता यह जानती है, इसलिए इनकी पार्टी सिकुड़ती जा रही है।


भाजपा नेता ने कहा,“ श्री मोदी ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस की पीड़ा हम समझते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों भ्रष्टाचार में अभियुक्त हैं, उन्हें जमानत नहीं मिल रहा है और एक लाख करोड़ की रिकवरी हुई है। कांग्रेस की पीड़ा है कि इस कार्रवाई को रोका जाए, लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में लूटने वालों को बचाने के लिए कोई स्थान नहीं है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। आज व्हाइट पेपर आ रहा है, जिसके माध्यम से कांग्रेस की काली करतूतें देश के सामने आ जाएगी।”

Late Bollywood actor Vinod Khanna देखें विनोद खन्ना की पत्नी कविता के साथ एक प्यारी थ्रोबेक तस्वीर


उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 पार पहुंचाकर कांग्रेस को सच्चाई से रूबरू कराएगी कि जो भारत को जोड़ने के लिए न्याय की खोज कर रहा है उनकी असलियत क्या है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU