Politics झाग ही तो छिपाना है!

Politics

Politics झाग ही तो छिपाना है!

Politics जब सारी राजनीति झाग का इलाज करने के बजाय झाग छिपाने या झाग में भी सकारात्मक पहलू ढूंढने की हो रही हो- और यह कामयाब भी हो- तो फिर यमुना में झाग के कारणों के इलाज की क्या जरूरत है!
छठ पूजा के मौके पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने यमुना में झाग छिपाने के लिए सिलिकॉन डिफॉर्मर नाम के केमिकल का छिडक़ाव करवा दिया।

Politics इस क्रम में दिल्ली से ही भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के एक अधिकारी से जैसे लहजे में बात की और बाद में भाजपा और आप समर्थकों के बीच जैसी तू तू-मैं मैं हुई, उसे यह समझ कर नजरअंदाज किया जा सकता है कि आज के भारत में आम संवाद का यही लहजा है। यह नया भारत सिविलिटी यानी सभ्य आचरण की बलि चढ़ाते हुए ही बनाया जा रहा है, जिसे इस मुकाम तक पहुंचाने में इन दोनों पार्टियों का विशेष योगदान रहा है।

Politics बहरहाल, इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि झाग छिपाने के लिए जिस केमिकल को यमुना में डाला गया, उसका (जैसाकि डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने कहा है) मानव त्वचा पर क्या प्रभाव होगा, इस बारे में कोई अध्ययन नहीं हुआ है। मगर उनका अनुमान है कि देर तक इसके संपर्क में रहने का बहुत खराब असर हो सकता है।

Politics दरअसल, इस केमिकल को पानी में डालने के लिए बनाया ही नहीं गया है। इसका इस्तेमाल कारपेट पर से झाग हटाने के लिए होता है। इसे यमुना में डालने का फैसला लेने से पहले अरविंद केजरीवाल सरकार ने किसी प्रतिष्ठित विशेषज्ञ से राय-मशविरा नहीं किया। उसे महसूस हुआ होगा कि छठ पूजा के दिन लोगों को झाग नजर आए, तो वाहवाही मिलेगी।

Politics बाकी अगर सचमुच यमुना से झाग हटानी हो, तो वह तो श्रमसाध्य प्रक्रिया है। आज के दौर में जब सारी राजनीति झाग का इलाज करने के बजाय झाग छिपाने या झाग में भी सकारात्मक पहलू ढूंढने की हो रही हो- और यह कामयाब भी हो- तो फिर यमुना में झाग के कारणों का इलाज करने की क्या जरूरत है! असल बात वाहवाही लूटना है। ऐसे में लोगों की सेहत की चिंता क्यों की जाए? इस तरह ये सारा प्रकरण एक रूपक के रूप में हमारे सामने है। सच को छिपाना, दुष्प्रचार से नैरेटिव बनाना, और सभ्य आचरण को तिलांजलि देना- आज की राजनीति में सफलता के सूत्र हैं। आमजन के हित की बलि चढऩा इसका स्वाभाविक परिणाम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU