Parivartan yaatra : 12 वें दिन परिवर्तन यात्रा पहुंची मैनपुर, भूपेश ,अकबर और ढेबर की सरकार लूट रही छत्तीसगढ़ को

Parivartan yaatra :

Parivartan yaatra :  भव्य आमसभा में गरजे भाजपा प्रदेश अरुण साव

 

मैनपुर के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम दिन होगा आप सबके दर्शन करने आपका हाल जानने मोदी जी ने 3 मंत्री भेजे है

 

 

Parivartan yaatra :  गरियाबंद। जिले के मैनपुर में पहुंची परिवर्तन यात्रा की भव्य आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा केंद्र की सरकार को एक गरीब मां का बेटा चला रहा है वो गरीब का दर्द जानते है यही कारण है आज हमारे पड़ोसी प्रदेश से एक आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति के पद पर पहुंच चुकी है।

Parivartan yaatra :  आज भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लोगो को मूर्ख समझकर प्रदेश के लोगो को गेड़ी चलाना , कांटे वाला चम्मच में बासी खाना सीखा रहे है छत्तीसगढ़ के लोग मेहनती है ,ईमानदार है बेवकूफ नही है वो गेड़ी चढ़ना भी जानते है,बासी खाना भी जानते है आपने विकास के काम करना चाहिए थे जो आपने नही किए।

जिसने छत्तीसगढ़ के लोगो को लुटा उस कांग्रेस से बदला लेने का समय आ गया है प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आकर बड़े बड़े भाषण देती है जब वो छत्तीसगढ़ आई तो एडिशनल एसपी के ऑफिस की पार्किंग में नाबालिक के साथ बलात्कार हो रहा था भूपेश बघेल प्रियंका गांधी के लिए गुलाब के फूल बिछाते है लेकिन छत्तीसगढ़ की बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाते।

उन्होंने कहा भूपेश बताए कांग्रेस विधायको के पास जो नोट के बंडल दिख रहे है वो कौन से घोटाले के है कोयला,शराब या चावल घोटाला?

अगर छत्तीसगढ़ का डंका पूरे देश में बजवाना चाहते है तो भाजपा को वोट दें: कृष्णपाल गुर्ज

 

 

Parivartan yaatra :  मैनपुर में परिवर्तन यात्रा की आमसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के मंत्री कृष्णा पाल गुर्जर ने कहा कांग्रेस राज मे छत्तीसगढ़ बेरोजगारी में नंबर 1,अपराध ने नंबर वन 1, वादाखिलाफी में नंबर 1 है मोदी जी का भेजा अन्न भी कांग्रेसी खा गए इंसान तो इंसान गाय के गोबर का पैसा भी खा गए। ऐसी सरकार को छत्तीसगढ़ के हित के लिए हटाना ही होगा। कांग्रेस राज ने हम सब कुछ दूसरे देशों से मंगवाते थे आज मोदी राज में हम दूसरे देशों को सामान बेचते है।

मोदी जी न होते तो 370 धारा नही हट सकती थी,राम मंदिर नही बनता, देश का विकास न होता ।मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान बनाएगी और अगर छत्तीसगढ़ का डंका पूरे देश में बजवाना है तो भाजपा को वोट दे।

कांग्रेस की करतूतें हम झारखंड तक सुनते है:अन्नपूर्णा देवी

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कांग्रेस यहां जो भ्रष्टाचार करती है उसकी बाते हम झारखंड तक सुनते है नारी उत्पीड़न यहां चरम पर है।एक तरफ कांग्रेस की सरकार नारियों का शोषण कर रही है वही भाजपा की मोदी सरकार नारियों का वंदन कर रही है वर्षों से अटका महिला आरक्षण का नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार ने पास करा महिलाओं को राजनीति में उनका हक देने का एक उपहार देने का काम किया। मोदी जी महिलाओं के उत्थान के किए लगातार काम कर रहे है उनके नेतृत्व में आने से महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव हो रहा है वह महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रहे है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा देश की शिक्षा नीति में मोदी जी ने बड़ा बदलाव किया हर प्रदेश की रक्षा प्रणाली में क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर प्रदेश का गौरव बढ़े उनकी संस्कृति विश्व पटल पर कीर्तिमान रचे यह कार्य मोदी जी कर रहे है।कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी इसीलिए ऐसी सरकार को हटाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

 

राज्य में भाजपा की सरकार बनाने से आपको डबल फायदा होगा:भानुप्रताप वर्मा

 

केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा 2003 में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद 15 साल तक भाजपा को अवसर दिया था इस बार भी आप ऐसे ही करेंगे हमे विश्वास है।

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ कांग्रेस सरकार जनता तक पहुंचने नही दे रही है भाजपा की सरकार अगर प्रदेश में बनेगी तो केंद्र की योजनाओं का लाभ भी आपको मिलेगा प्रदेश की भाजपा सरकार भी आपके लिए कई काम करेगी आपको डबल फायदा होगा।

 

वर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार ने सभी पर कर्ज चढा दिया है हर व्यक्ति पर 40 हजार रु का कर्जा है कांग्रेस की केंद्र की सरकार ने भी यही किया था 2008 से 2014 तक मात्र 6 साल में 18 लाख करोड़ के कर्ज को 52 लाख करोड़ कर दिया लोगो को खूब लोन बाटा बैंको को भी खाली कर दिया था कांग्रेस की सरकार केवल खजाने खाली करने का काम करती है।

Video : गर्भवती महिला की जहर सेवन करने से मौत

आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केन्द्रीय राज्यमंत्री  कृष्ण कुमार गुर्जर, भानुप्रताप सिंह वर्मा, अन्नपूर्णा देवी यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा,सांसद चुन्नीलाल साहू,पुर्व सांसद चंदुलाल साहू, पिंकी शिवराज शाह,क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी,पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित,भागीरथी मांझी,हलमन सिंह ध्रुवा,बोधनराम नायक,योगेश शर्मा,कुंजबिहारी बेहरा,पुनीत राम सिन्हा,केनुराम यादव, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,दुलार सिन्हा,सीताराम यादव, लुद्रास साहू,चंद्रशेखर साहू,राजेंद्र गोलछा,दिलीप साहू,मनोहर बघेल,महेश कश्यप सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण माजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU