MP NEWS : पंडोखर धाम में आग लगने से हड़कंप

Panic due to fire in Pandokhar Dham

संतों के लिए बनी कुटीर पूरी तरह जल गई
एसी सहित कीमती सामान जलकर नष्ट

दतिया। दतिया के पंडोखर धाम में दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से संतों के लिए बनी कुटीर पूरी तरह जल गई। दमकल की गाडिय़ों के समय पर नहीं पहुंचने से कुटीर में एसी सहित रखा हुआ कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज ने इस आगजनी को लेकर कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप भी लगाए हैं। महाराज ने बताया कि बाहर के दो लड़के आए और आग लगा कर भाग गए। महाराज ने बताया कि मंगलवार से 8 मई तक धाम महोत्सव शुरू होने वाला था जिसमें श्रीराम महायज्ञ और विशाल मेले का भव्य आयोजन किया जाना था। श्रीराम महायज्ञ एवं विशाल मेले में देश- विदेश से बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन होने वाला था। महाराज ने कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से मदद मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU