online fraud अज्ञात व्यक्ति द्वारा 91,844 रूपये का ऑनलाइन फ्राड : दंतेवाडा सायबर पुलिस द्वारा तत्काल किया गया होल्ड

online fraud

online fraud अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी को दोस्त के आवाज़ में फ़ोन कर 91,844 रूपये का ऑनलाइन फ्राड 

online fraud सूचना मिलने पर  दंतेवाडा सायबर पुलिस द्वारा प्रार्थी को किया फ्राड की राशि सुपुर्द 

 

online fraud  दंतेवाड़ा / पुलिस अधीक्षक, गौरव राय के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन , कृष्ण कुमार चन्द्राकर उप पुलिस अधीक्षक तकनिकी शाखा दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में सायबर सेल दंतेवाडा द्वारा दिनांक 08/09/2023 को राजेन्द्र कुमार त्यागी, पिता भोगी राम त्यागी निवासी- माँ दंतेश्वरी धर्मशाला दन्तेवाड़ा को उसके दोस्त तोमर के हुबहु आवाज में पैसे की अति आवश्यकता है कहकर पैसे की मांग करने पर प्रार्थी द्वारा 02 बार फोन पे कर कुल- 91,844.00/- रूपये दिया, लेकिन पुनः और पैसे की मांग करने एवं वीडियो कॉल करो बोलने पर शंका होने पर तुरंत मोबाईल को स्वीच ऑफ कर दिया, जिससे प्रार्थी को मालुम हुआ कि ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। प्रार्थी द्वारा साइबर ऑनलाइन ठगी हेल्पलाईन नम्बर 1930 में कॉल करके शिकायत दर्ज करवाया।

सायबर सेल दंतेवाडा द्वारा फ्राड की राशि को तत्काल होल्ड कराया गया। सायबर सेल दंतेवाडा द्वारा सम्बंधित बैंक एवं न्यायालय से संपर्क कर प्रार्थी को होल्ड की गयी राशि को आज दिनांक 01/03/2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र कुमार त्यागी को राशि सुपुर्द किया गया। प्रार्थी राजेन्द्र कुमार त्यागी ऑनलाइन ठगी की राशि मिलने से वरिष्ठ अधिकारियों एवं सायबर सेल को धन्यवाद दिये है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल शाखा का विषेश योगदान रहा।

BJP Mahila Morcha बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं :  ललन प्रताप 

आमजन ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सुझाए गए उपाय का पालन कर ठगी के शिकार होने से बचे, तथा अपने आस-पास के लोगो को भी जागरूक करें। दन्तेवाड़ा पुलिस आमजन के सहयोग एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU