Nobel laureates in Belarus बेलारूस में नोबेल विजेता को 10 साल कैद की सजा

Nobel laureates in Belarus

Nobel laureates in Belarus नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित…..

Nobel laureates in Belarus मिन्स्क !  बेलारूस की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित एलेस बिआलिआत्सकी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

बीबीसी की शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार श्री बिआलिआत्सकी को तस्करी और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए वित्त मदद दिये जाने का दोषी ठहराया है। अदालत ने शुक्रवार को श्री बिआलिआत्सकी के अलावा दो लोगों को भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के धन मुहया कराने के आरोप में सजा दी है। इनमें स्टेफनोविच को नौ तथा लबकोविच को सात वर्ष की सजा सुनाई है।

Nobel laureates in Belarus दूसरी तरफ श्री बिआलिआत्सकी (60) के समर्थकों का कहना है कि बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सरकार उन्हें चुप कराने का प्रयास कर रही है।

श्री बिआलिआत्सकी 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार के तीन विजेताओं में से एक है। पिछले वर्ष व्यापक रूप से विवादित चुनावों पर बड़े पैमाने पर सड़क विरोध के बाद उन्हें 2021 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर विपक्षी दलों को वित्तीय मदद देने के लिए नकदी की तस्करी का आरोप लगाया गया था।

Nobel laureates in Belarus श्री बिआलिआत्सकी की पत्नी नताल्या पिंचुक ने इस फैसले को क्रूर फैसला करार दिया है।

बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखानोव्सकाया ने कहा कि सजा ‘डरावनी’ है। उन्होंने कहा, “हमें इस शर्मनाक अन्याय के खिलाफ लड़ने और उन्हें मुक्त करने के लिए कुछ करना चाहिए।”

नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान करने वाली नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने कहा कि श्री बिआलिआत्सकी पर लगाये गये आरोप और सजा ‘राजनीति से प्रेरित’ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU