Nigeria : बंदूकधारियों ने कर दी कम से कम सात लोगों की हत्या

Nigeria :

Nigeria नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की सात लोगों की हत्या

Nigeria अबुजा !   नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बाउची के दो गांवों में बंदूकधारियों ने कम से कम सात लोगों की हत्या कर दी है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता अहमद वाकीली ने एक बयान में कहा,“बंदूकधारियों के एक समूह ने मंगलवार रात राज्य के निंगी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गारा और गामजी गांवों पर हमला किया जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।”

श्री वाकीली ने कहा कि पुलिस और सैन्य बलों ने बंदूकधारियों से लड़ाई की तथा उनमें से तीन को मार गिराया जबकि अन्य गोली लगने से घायल होकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक सैनिक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा ने तय किया कि सिर्फ हिंदी में तैयार किया जाएगा विधेयकों का ड्राफ्ट
नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले प्राथमिक सुरक्षा खतरा रहे हैं जिससे हाल के महीनों में कई मौतें और अपहरण हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU