New delhi latest news : सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

New delhi latest news

New delhi latest news :  सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

New delhi latest news :  नयी दिल्ली !   कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के कारण यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत हुई है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है और उनको देख रहे डॉक्टर बराबर उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखे हुए हैं।

New delhi latest news :  कांग्रेस संसदीय दल की नेता दो दिन पहले मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के बाद यहां पहुंची तो उन्हें हल्का बुखार हुआ इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

sukma latest news : सफल बाईक रैली से कई नेताओं को खिसकती नजर आ रही अपनी राजनीतिक जमीन –  महेश

सोनिया गांधी को इस साल इससे पहले बुखार के कारण जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद दोबारा बुखार होने पर उनको दो मार्च को गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया और अब तीसरी बार उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU