National President of BJP : कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा सबका होगा हिसाब

National President of BJP :

हिंगोरा सिंह

National President of BJP : कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा सबका होगा हिसाब

 

National President of BJP अंबिकापुर !  विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अम्बिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में नड्डा ने एक बड़े आमसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा कि प्रचार के अंतिम समय में अम्बिकापुर में आने का सौभाग्य मिला। लोगों के उत्साह को देख कर मुझे विश्वास है कि आप लोगो नें राजेश अग्रवाल को विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है। राजेश अग्रवाल आपकी लड़ाई लड़ने के माध्यम होंगे। भारतीय जनता पार्टी हितों की रक्षा करती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी हितों पर डाका डालती है। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, महिलाओं का सशक्तिकरण।

National President of BJP  इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के टाइम में पनडुब्बी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कोयला घोटाला किया। काँग्रेस नें आसमान में हेलीकॉप्टर घोटाला, पानी में पनडुब्बी और पाताल में कोयला घोटाला क़िया। कांग्रेस ने घोटाले में तीनो लोकों को नहीं छोड़ा।भूपेश बघेल पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होनें शराब घोटाला किया, महादेव एप का घोटाला किया। ऐसा मुख्यमंत्री जो सट्टा खिलवाये 508 करोड़ डकार ले, एक कलंक है।इसे 17 तारीख को धोना है।

 

CG Elections Breaking : सरगुजा में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

अपने चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली बैठक में 18 लाख मकानों बनाने का काम करेंगे। तेंदूपत्ते का 55 सौ और बोनस के रूप में 4 हज़ार रुपये देंगे। भूपेश बघेल विकास के हर काम को रोक रहे हैं। मतदान के दिन 17 नवम्बर को इन्हें रोक देना। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना जुल्म ढाना है अभी ढा लो, आगे सबका हिसाब होगा। अच्छे तरीके से न्याय होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU